जयपुर

Rajasthan Weather: राजस्थान में रूठा मानसून, बारिश की कमी से गर्मी के तेवर हाई; जानें कब लौटेगी तेज बरसात?

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13-August-2025 जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान के लोगों को आज भी गर्मी और उमस की मार झेलनी पड़ सकती है। बुधवार को कहीं भी तेज बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि इस दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आइए जानते हैं कि राजस्थान में मानसून फिर से कब एक्टिव होगा?

Image

राजस्थान में आज का मौसम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13-August-2025: राजस्थान में तेज बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में सिर्फ हल्की से मध्यम बारिश ही दर्ज की जा रही है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है। बारिश की कमी के चलते उमस और गर्मी ने फिर से पैर पसार लिए हैं। साथ ही तापमान भी ऊपर चढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में कहीं भी भारी बारिश नहीं दर्ज की गई है। 14-15 अगस्त से नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने की संभावना है। जिसके बाद एक बार फिर से मानसून जोर पकड़ सकता है।

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी राजस्थान में आज कोटा, उदयपुर, भरतपुर, जयपुर और अजमेर संभाग के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में भी बीकानेर और जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। हालांकि कहीं भी भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बारिश के अभाव में आज भी लोगों को गर्मी के कारण परेशान होना पड़ सकता है।

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में मौसम का हाल

मौसम विभाग द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं पश्चिमी हिस्से में एक दो स्थानों पर छिटपुट बारिश हुई। इस दौरान सबसे अधिक बारिश अलवर के मालाखेड़ा में हुई। जहां 40 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं सबसे अधिक पारा श्रीगंगानगर में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान सिरोही में 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article