जयपुर

Rajasthan Weather 8-November-2025: राजस्थान में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, सर्द हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी; नागौर रहा सबसे ठंडा शहर

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 08-November-2025 जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा में मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। कहीं-कहीं कोहरा भी छाए रहने की संभावना है।

Image

राजस्थान का मौसम (istock)

Photo : iStock

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 08-November-2025: राजस्थान में लोगों को ठंड से कंपकंपी महसूस होने लगी है। प्रदेश में पहाड़ी इलाकों से आ रही सर्द हवाओं के चलते ठंडी जोर पकड़ रही है। साथ ही तापमान में भी तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार को राजस्थान के 6 शहरों का न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। बीते दिन प्रदेश में सबसे ठंडी रात नागौर में दर्ज की गई। यहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात के साथ ही दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। प्रदेश के सभी शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही सर्दी भी और जोर पकड़ेगी।

राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान में बीते दिनों हुई बेमौसम बारिश का सिलसिला थम चुका है। अब प्रदेश में मौसम लगातार शुष्क दर्ज किया जा रहा है। आज भी राजस्थान में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ ही प्रदेश में ठंड का असर बढे़गा। साथ ही कई जिलों में कोहरे का प्रभाव भी देखने को मिलेगा। आईएमडी के अनुसार राजस्थान में 20 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान ठंड और कोहरा दोनों बढ़ने की संभावना है।

राजस्थान में कहां-कितना रहा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में शुक्रवार को कई जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। इस दौरान अजमेर में 28.7 डिग्री, भीलवाड़ा में 28.5 डिग्री, अलवर में 28.0 डिग्री, जयपुर में 29.3 डिग्री, सीकर में 27.0 डिग्री, कोटा में 28.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 29.3 डिग्री और चूरू में 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान नागौर में 6.5 डिग्री, सीकर में 7.2 डिग्री, दौसा में 7.7 डिग्री, अजमेर में 8.2 डिग्री, चूरू में 8.7 डिग्री, सिरोही में 10.2 डिग्री, जोधपुर में 11.7 डिग्री और चित्तौड़गढ़ में 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article