जयपुर

Rajasthan Weather: राजस्थान में एक्टिव मॉनसून, आज 8 जिलों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें मौसम का IMD अपडेट

Rajasthan Weather: राजस्थान में इन दिनों बारिश का दौर जारी है। यहां रविवार को भी टोंक में तेज बारिश दर्ज की गई। जिस वजह से जगह-जगह पर पानी भर गया। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। आइए जानें आज मौसम का कैसा रहेगा हाल-

Image

राजस्थान का मौसम

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आज राजस्थान का मौसम
  • 8 जिलों में होगी भारी बारिश
  • इन जिलों में alert जारी

Rajasthan Weather: राजस्थान में मॉनसून का दौर जारी है। रविवार को भी राजस्थान के कई जगहों पर जोरदार बारिश हुई। खासकर टोंक में भारी बारिश दर्ज की गई। जिस वजह पूरे इलाके में पानी ही पानी भरा रहा। इसके साथ ही जयपुर के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश हुई। बारिश के कहर के कारण जगह-जगह पर लोगों का ट्रैफिक जाम को झेलना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसारा आज भी यहां के कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं। यहां श्रीगंगानगर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर में भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग ने आज 8 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले 4 से 5 दिनों तक मॉनसून एक्टिव रहेगा। मॉनसून के प्रभाव सेराजस्थान के कई जगहों पर मेभगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं उदयपुर और कोटा में कहीं कहीं भारी बारिश तो कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। आने वाले दिनों में यहां 4 से 5 दिनों तक गड़गड़ाहट के साथ बारिश हो सकती है।

राजस्थान के शहरों का तापमान

जैसलमेर 42.3°C
बाड़मेर 40.6°C
जालोर 39.6°C
चूरू 39.6°C
श्रीगंगानगर 39.3°C
फतेहपुर 37.9°C
जयपुर 35.8°C

कैसा रहा 14 जुलाई का मौसम

राजस्थान के में रविवार को जोरदार बारिश दर्ज की गई। इसके साथ यहां टोंक में भारी बारिश के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा। जाम और जलभराव से लोगों को जूझना पड़ा। इसके साथ ही नागौर जिला मुख्यालय और चूरू जिले में भी अच्छी बारिश हुई। वहीं कई अन्य जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, सवाई, दौसा, धौलपुर, उदयपुर सहित कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके सा0थ ही इन जिलों बारिश के साथ करीब 30-40Km प्रति रफ्तार से हवाए चलने की भी संभावना है। वहीं विभाग ने 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी कर दी है। इन जिलों में बांसवाड़ा, कोटा, राजसमंद सिरोही, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, डूंगपुर, झालावाल शामिल है।

15 जुलाई से एक्टिव मॉनसून

मौसम विभाग ने पहले ही यहां कमजोर पड़ रहे मॉनसून के आज 15 जुलाई से एक्टिव होने के पूर्वानुमान लगाए थे। आज मौसम ने यहां रुक बदला है, जिससे की आज कई जगहों पर भारी बारिश होने के आसार बने हैं। हालांकि, की कल भ यहां कई जगहों पर तेज बारिश दर्ज की गई। जिनमें टोंक में भारी बारिश हुई। आज यहां 8 जिलों में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। इसके साथ ही राजस्थान के कई जगहों पर बारिश को लेकर यलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!