जयपुर

Rajasthan News: जयपुर में कार पर चढ़कर हवा में नोट उड़ा रहा था शख्स, रईसी देखकर लोग रह गए दंग, वीडियो वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 3, 2023, 01:10 PM IST

Social Media Viral Video:सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रही है। जिसमें एक युवक एक कार पर चढ़ कर पहले दोनों हाथों को हवा में फैलाकर शारूखान वाला पोज देता है। फिर उसके बाद अपने बैग में से रुपए निकाल कर हवा में उड़ाने लगता है।

Image

Rajasthan News: जयपुर में कार पर चढ़कर हवा में नोट उड़ा रहा था शख्स, रईसी देखकर लोग रह गए दंग, वीडियो वायरल

Social Media Viral Video: जयपुर में कार पर चढ़कर एक युवक हवा में नोट उड़ा रहा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह मामला गौरव टावर जीटी के पास का है, जैसा कि आप वीडियो में देख सकते है। हालांकि इस तरह युवक के हवा में नोट उड़ाने से सड़क पर यातायात बाधित हो रहा था, जसको देखकर लगता है कि पुलिस युवक पर कार्रवाई कर सकती है। लेकिन जो भी हो पब्लिक के तो बल्ले-बल्ले हो गए। हालांकि युवक का यह अंदाज किसी फिल्मी स्टाइल से कम नहीं लग रहा।

शारूखान की तरह दिया पोज

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक एक कार पर चढ़ कर पहले लोगों को अपने पास बुलाता है। फिर दोनों हाथों को हवा में फैलाकर शारूखान वाला पोज देता है। फिर उसके बाद अपने बैग में से रुपए निकाल कर हवा में उड़ाने लगता है। इन कारनामों को देखकर वहां से गुजर रहे किसी अंजान व्यक्ति ने युवक की वीडियों बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। जो खूब वायरल हो रहा है।

युवक पर हो सकती है कार्रवाई

हालांकि युवक के इस कारनामे को लेकर उस पर कार्रवाई भी हो सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक यह वीडियो जयपुर के गौरव टावर जीटी के पास का बताया जा रहा है। युवक के इस हरकत से आसपास कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित हो गया था। लेकिन जो भी हो पब्लिक के तो मजे ही आ गए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article