जयपुर

Jaipur: दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेसवे समेत कई रूट पर दौड़ेंगी 9 सुपर लग्‍जरी बसें, जानें इनका किराया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2023, 11:06 AM IST

Jaipur: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर राजस्‍थान रोडवेज ने सुपर लग्‍जरी बसों का संचालन शुरू कर दिया है। रोडवेज द्वारा विभिन्‍न रूट पर 9 बसों को शुरू किया गया है। ये बसें जयपुर से दिल्‍ली और जयपुर-मुंबई समेत 5 बड़े शहरों को कनेक्‍ट करेंगी। इस बस सेवा के जरिए दिल्ली-जयपुर ट्रांजिट को महज चार घंटे में पूरा किया जा सकेगा। जयपुर से दिल्ली के लिए ये बसें रोजाना सुबह 6:30 बजे और शाम 4 बजे मिलेंगी।

Image

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सुपर लग्‍जरी बस सेवा शुरू

KEY HIGHLIGHTS
  • जयपुर से 7 रूट पर 9 सुपर लग्‍जरी बसें शुरू
  • जयपुर से दिल्ली के लिए सुबह 6:30 बजे और शाम 4 बजे बस सेवा शुरू
  • जयपुर से दिल्‍ली तक टिकट की कीमत 790 रुपये

Jaipur: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के जरिए जयपुर से दिल्ली और मुंबई तक सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। राजस्‍थान रोडवेज ने इस एक्सप्रेस-वे पर दौसा से सोहना के बीच सुपर लग्जरी बस सेवा शुरू कर दी है। विभिन्‍न रूट पर 9 बसों को शुरू किया गया है और ये सभी सुपर लग्जरी बसें हैं। ये बसें जयपुर से दिल्‍ली और जयपुर-मुंबई समेत 5 बड़े शहरों को कनेक्‍ट करेंगी। राजस्थान रोडवेज ने इन सभी बसों को अनुबंध पर लिया है। इस बस सेवा के जरिए दिल्ली-जयपुर ट्रांजिट को महज चार घंटे में पूरा किया जा सकेगा। जयपुर से दिल्ली के लिए ये बसें रोजाना सुबह 6:30 बजे और शाम 4 बजे मिलेंगी।

यह पहली बार होगा जब, राजस्थान रोडवेज की कोई बस जयपुर से सीधे मुंबई तक जाएगी। इन बसों को अभी जयपुर से मुंबई पहुंचने में 24 घंटे का समय लगेगा। हालांकि दिल्ली-मुंबई एक्‍सप्रेसवे पूरी तरह खुलने के बाद यह यात्रा समय महज 12 घंटे रह जाएगा। इन बसों में स्‍लीप सीट के साथ आरामदायक चेयर सीट भी हैं। सबसे खास बात इनका किराया है। जयपुर से दिल्‍ली तक टिकट की कीमत 790 रुपये है। यह किराया पुराने रूट पर चलने वाली एसी बसों से 40 रुपये अधिक है। बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी माह दिल्ली-मुंबई-वड़ोदरा एक्सप्रेसवे के सोहना-दौसा खंड का उद्घाटन किया था। जिसके बाद से लोग इन बसों के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे।

ट्रेन के थर्ड एसी कोच जितना इन बसों का किराया

इन लग्‍जरी बसों के द्वारा जयपुर से मुंबई के बीच सफर करने वाले यात्रियों को किराये के रूप में 2048 रुपये देने होंगे। यह किराया ट्रेन के थर्ड एसी कोच के लगभग बराबर है। ये बसें उन यात्रियों के लिए फायदेमंद होंगी, जिन्‍हें ट्रेन में टिकट नहीं मिल पाता या अचानक इस रूट पर सफर करना पड़ता है। ये बसें इस लंबे सफर को आरामदायक बनाएंगी। आने वाले दिनों में यात्रियों की डिमांड बढ़ने पर राजस्‍थान सरकार इस रूट पर और बसों का भी संचालन करेगी।

यह होगा रूट और किराया

जयपुर-दिल्ली वाया दौसा-सोहना एक्सप्रेसवे का किराया होगा - 790 रुपये

जयपुर-लखनऊ वाया कानपुर-किराया- 1141 रुपये

जयपुर-कोटा वाया बूंदी का किराया होगा - 453 रुपये

जयपुर-हरिद्वार वाया दिल्ली का किराया होगा - 1156 रुपये

जयपुर-अहमदाबाद वाया चित्तौड़गढ़, उदयपुर-किराया- 1173 रुपये

जयपुर-बीकानेर वाया रतनगढ़- किराया- 616 रुपये

जयपुर-वापी-कल्याण (मुंबई) वाया आबू रोड, वडोदरा - किराया- 2048 रुपये

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!