जयपुर

राजस्थान में 40 सड़क परियोजनाएं होंगी शुरू, डिप्टी सीएम ने बताया क्या है प्लान?

राजस्थान को 1914.71 करोड़ रुपये की नई सड़क परियोजनाओं का तोहफा मिला है। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में 1000.90 किलोमीटर लंबाई की 40 सड़क परियोजनाओं के लिए बजट को मंजूरी दी गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस पहल को समर्थन दिया है।

Image

(फाइल फोटो)

जयपुर : राजस्थान को हाल ही में 1914.71 करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाओं की सौगात मिली है, जिसकी घोषणा डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने की। इस बजट के तहत, 1000.90 किलोमीटर लंबाई की 40 राज्य सड़क परियोजनाओं के लिए स्वीकृति दी गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने प्रदेश में 104.49 किलोमीटर लंबाई की हाईवे परियोजनाओं के लिए लगभग 1394 करोड़ रुपए की लागत की नई परियोजनाओं को भी मंजूरी दी है। दीया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया।

इन परियोजनाओं में 31 प्रमुख जिला सड़कें, 8 राज्य राजमार्ग और 1 अन्य जिला सड़क के खंडों को मजबूत और चौड़ा करने का कार्य शामिल है। इससे राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में बेहतर सड़क संपर्क और निर्बाध यात्रा की सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से, 1394 करोड़ की लागत से अमरपुरा से गोगेलाव तक चार लेन नागौर बाईपास और नागौर नेत्रा सड़क के चार लेन का कार्य भी स्वीकृत किया गया है। यह विकास राज्य में सड़क अवसंरचना को सुधारने और यातायात को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article