Rajasthan Road Accident: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में एक तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक सवार तीन युवक को टक्कर मारकर हवा में उड़ा दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों की मौत हो गई। टक्कर के बाद गाड़ी के लेकर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक मजदूर थे। ईंटा भट्ठी में काम करते थे। वहीं, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
भट्ठी
ड्राइवर मौके से फरार
वहीं, मृतक की पहचान ब्रजेश (35), रामकुमार (24) और कुलदीप (28) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में रावतसर-जयपुर मेगा हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक हवा में उछलकर दूर जा गिर गए। इस घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, हादसे के बाद ड्राइवर वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ लग गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के फौरन बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।
गाड़ी की मिली नंबर प्लेट
घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने देखा कि तीनों युवक गंभीर रूप से लेटे पड़े थे। इसके फौरन बाद पुलिस ने तीनों युवक को गवर्नमेंट हॉस्पिटल रावतसर में लाया। यहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। हालांकि मौके घटनास्थल पर अज्ञात वाहन की नंबर प्लेट मिली है। बताया जा रहा है कि तीनों मजदूर थे। पास में ही ईंटा भट्ठे में काम करते थे। वहीं रावतसर पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
