जयपुर

उदयपुर में रफ्तार का कहर.. ट्रेलर और टेंपो की जोरदार टक्कर, 6 लोगों की मौके पर मौत

उदयपुर में ट्रेलर के ऑटो से टकराने से भीषण हादसा हो गया। जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा ट्रेलर का ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। वहीं ट्रेलर ड्राइवर हादसे के बाद गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

Image

उदयपुर में भीषण हादसा

Udaipur Road Accident: उदयपुर के गोगुंदा में हाईवे पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां ट्रेलर और ऑटो में टक्कर होने से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक ट्रेलर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद हाईवे से गुजर रहे लोगों ने बेकरिया थाना पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि यह हादसा ट्रेलर का ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुख जताया है। सीएम ने संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।

ऑटो के उड़े परखच्चे

दरअसल, उदयपुर के गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर और टेंपो की बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद बेकरिया थाना पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

सीएम भजनलाल शर्मा ने इस हादसे पर दुख जताते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, "उदयपुर में गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाइवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद है। संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति व घायलों को शीघ्रातिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।"

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article