जयपुर

राजस्थान: अजमेर शरीफ पहुंची पाक सरकार की चादर, डेलिगेशन ने जताया भारत सरकार का आभार, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2023, 07:43 PM IST

Rajasthan: पाकिस्तानी प्रतिनिधि मंडल ने पाक सरकार व खुद की जानिब से दरगाह में चादर पेश की। अंजुमन कमेटी की ओर से मुख्य द्वार पर पाकिस्तानी डेलिगेशन का इस्तकबाल किया गया। दरगाह कमेटी की ओर से सभी 240 लोगों की दस्तारबंदी कर उन्हें तबरुक में सोहन हलवा भेंट किया गया। जायरीन बोले शुक्रिया हिंदोस्तान व पीएम मोदी साहब। इस दौरान अजमेर पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

Image

अजमेर शरीफ पहुंची पाक सरकार की चादर, जायरिन बोले शुक्रिया पीएम मोदी साहब (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 240 जायरिनों का डेलिगेशन ख्वाजा के दर पर पहुंचा
  • ख्वाजा के दर पर पाक सरकार की ओर से चादर पेश की
  • जायरिन बोले शुक्रिया हिंदोस्तान व पीएम मोदी साहब


Rajasthan: राजस्थान के अजमेर शहर में ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 811वें उर्स के मौके पर सोमवार को पाकिस्तानी प्रतिनिधि मंडल ने पाक सरकार व खुद की जानिब से दरगाह में चादर पेश की। इसके अलावा गुलाब के फूल व मिठाई भी गरीब नवाज के दर पर पेश की।

इससे पहले जायरीनों का जत्था नाचते - गाते हुए जुलुस के रूप में भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के झंडे लेकर दरगाह शरीफ पहुंचा। जहां पर दोनों झंडों को आईजी कार्यालय के अधिकारी ने ले लिए। अंजुमन कमेटी की ओर से मुख्य द्वार पर पाकिस्तानी डेलिगेशन का इस्तकबाल किया गया। इसके बाद जायरीनों की भीड़ के बीच से होते हुए लीडर ताहिर की अगुवाई में पाक सरकार व खुद की तरफ से चादर पेश की गई। इस दौरान अजमेर पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

पाक डेलिगेशन बोला शुक्रिया पीएम मोदी साहब...

ख्वाजा के दर पर चादर पेश करने के बाद सभी पाक जायरीन महफिल खाने पहुंचे। जहां दरगाह कमेटी की ओर से सभी 240 लोगों की दस्तारबंदी कर उन्हें तबरुक में सोहन हलवा भेंट किया गया। महफिल खाने में दरगाह कमेटी व पाक जायरीनों की ओर से कलाम भी पेश किया गया। इस मौके पर पाक जायरीनों ने कहा कि, हिंदोस्तान की सरजमीं पर आकर बहुत अच्छा लग रहा है। इस मुल्क की कौम ने बेइंतहा मोक्कत दी, ख्वाजा से यहीं दुआ है कि, दोनों मुल्कों के बीच भाईचारा कायम हो व प्यार बढे़। यहां आकर महसूस नहीं हुआ कि, हम किसी गैर मुल्क में आए हैं, यहां की कौम ने हिफाजत की और सेवा की। उसकी यादें हम यहां से लेकर जाएंगे। जायरीन बोले शुक्रिया हिंदोस्तान व पीएम मोदी साहब।

भारत-पाक झंडे थाम जायरीन पहुंचे दरगाह

पाकिस्तानी प्रतिनिधि मंडल दोनों देशों के झंडों को हाथों में थामे शहर के नया बाजार स्थित सेंट्रल गर्ल्स स्कूल से पाक सरकार की ओर से चादरे लेकर जुलूस के रूप में दरगाह में पहुंचे। दोनों झंडों को लहराते हुए जायरीन दरगाह के अंदर पहुंचे। दरगाह में पहुंचते ही आईजी रेंज ऑफिस के अधिकारी के द्वारा जायरीन के हाथ से दोनों झंडे ले लिए गए। बाद में रिटायर्ड अधिकारी ने दोनों झंडे अपने पास रख लिए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article