Mahant Found Hanging In The Temple: उदयपुर के सायरा थाना क्षेत्र में मंदिर में एक महंत का शव फंदे से लटका मिला है। इसके बाद से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि महंत ने सुसाइड कर लिया। हालांकि सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस इस मामले में परिजनों और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटा रही है।
शव देखते ही सहम गए स्थानीय
मृतक महंत की पहचान महंत अर्जुन पुरी (30) पुत्र गणेश सिंह निवासी घाणेराव के रूप में हुई है। दरअसल, गुरुवार शाम करीब 6 बजे गुंदाली के जरगाजी मंदिर में स्थानीय लोग जब दर्शन करने लिए गए, तो उन्होंने देखा कि महंत का शव मंदिर में फंदे से लटका हुआ है। शव देखते ही लोग सहम गए। इसके बाद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचते ही परिजन ने शव को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने महंत को मृत घोषित कर दिया।
आज होगा पोस्टमार्टम
वहीं, इसकी सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को बरामद कर सायरा अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया। वहीं, आज यानि शुक्रवार को इसका पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं, बताया जा रहा है कि यह सुसाइड का मामला है। हालांकि अभी सुसाइड के कारणों का पता नहीं चला है। वहीं, सायरा थानाधिकारी प्रवीण सिंह जुगनावत ने बताया कि पुलिस इसकी जांच कर रही है।
