जयपुर

एसोचैम की ओर से योग दिवस का आयोजन, विशेषज्ञ बोले- योग के महत्व को बताने का यह बेहतर अवसर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 11, 2023, 05:39 PM IST

एसोचैम वेलनेस काउंसिल की सह-अध्यक्ष और अरोमा मैजिक प्रा.लि. की चेयरपर्सन डॉ. ब्लोसोम कोच्चर ने कहा कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों मंचों पर योग के महत्व को बताने का सबसे बेहतर अवसर है।

Image

योग महोत्सव का आयोजन

एसोसियेटिड चैंबर्स आफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्री आफ इंडिया (एसोचैम) ने आयुष मंत्रालय, भारत सरकार और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई) के साथ मिलकर 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस महोत्सव का आयोजन किया। इस दौरान अलवर स्थित तिजारा फोर्ट पैलेस में हुए आयोजन में 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

योग उत्सव के दौरान कोरोना वायरस को रोकने के लिए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिये योग के महत्व को समझा गया। विशेषज्ञों ने कहा, योग को सामान्य स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाये रखने के साथ साथ मानसिक दबाव कम करने में भी कारगर माना गया है। यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 की तैयारियों के सिलसिले में 100-दिन पहले से चलने वाले कार्यक्रमों की कड़ी का हिस्सा है। देशभर के 100 शहरों में 100 संगठन योग संवर्धन कार्य में लगे हुये हैं।

Yoga Day

Yoga Day

योग का महत्व बताने का बेहतर अवसर

इस दौरान एसोचैम वेलनेस काउंसिल की सह-अध्यक्ष और अरोमा मैजिक प्रा.लि. की चेयरपर्सन डॉ. ब्लोसोम कोच्चर ने कहा कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों मंचों पर योग के महत्व को बताने का सबसे बेहतर अवसर है। कोरोना महामारी के दौरान शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने में योग काफी प्रभावी सिद्ध हुआ है, ऐसे में इस साल का योग महोत्सव और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। हमें उम्मीद है कि यह कार्यक्रम लोगों को न केवल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन बल्कि जीवन में प्रतिदिन योग अपनाने के लिये प्रेरित करेगा।

उत्तम स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण योग

कार्यक्रम में तिजारा के विधायक संदीप यादव ने कहा, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पुरातन काल से चली आ रही योग प्रक्रिया को दिखाने का एक उत्तम अवसर है। यह उत्सव स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने जैसे कई फायदों को रेखांकित करता है। उन्होंने कहा, तिजारा फोर्ट पैलेस में होने वाला उत्सव योग को बढ़ावा देने और आज की दुनिया के संदर्भ में इसके महत्व को बताने का बेहतर मंच साबित होगा। हमारा उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति के दैनिक जीवन में योग शामिल करने और एक स्वस्थ्य और प्रसन्नचित समाज के निर्माण में योगदान करना है।
Yoga day

Yoga day

दिमाग और शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए भारतीय योग

सागर स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. अमलान के साहा ने कहा, भारतीय योग दिमाग और शरीर को एकचित रखने का व्यवहार है, जो कि मानव समाज को प्रसन्नचित रखने की सबसे पुरानी प्रक्रिया है। शरीर को चुस्त दुरूस्त रखने और मानव स्वास्थ्य की बेहतरी के लिये योग सबसे बेहतर जरिया है। एसोचैम टूरिज्म काउंसिल की सह-अध्यक्ष और नीमराना ग्रुप आफ होटल्स की सीईओ सोनावी कैकर ने कहा, एसोचैम और आयुष मंत्रालय के समर्थन से मानव कल्याण के लिये आयोजित - 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, कार्यक्रम में आतित्य भागीदार बनने पर नीमराणा होटल्स उत्साहित है। हमारे स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस मामले में एक कदम और आगे बढ़कर अथितियों को उनके शरीर, दिमाग, खानपान और जीवन में अपनाये जाने वाले सतत बदलावों के बारे में सलाह भी देंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें