जयपुर

Rajasthan Weather: राजस्थान में थमे मानसून ने बढ़ाई परेशानी; श्रीगंगानगर में पारा सबसे अधिक, जल्द बदल सकता है मौसम

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 8 August 2025 जयपुर, जैसलमेर, कोटा और बीकानेर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में भारी बारिश के बाद अब मानसून की गति धीमी पड़ गई है, जिससे प्रदेश में उमस और गर्मी फिर से बढ़ने लगी है। हालांकि मौसम विभाग ने 8 अगस्त के बाद कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। भरतपुर, जयपुर, कोटा और उदयपुर जैसे क्षेत्रों में फिर से मौसम सुहावना हो सकता है।

Image

राजस्थान में आज का मौसम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 8 August 2025: राजस्थान में हाल ही की भारी बारिश के बाद अब मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है, जिससे प्रदेश में उमस और गर्मी एक बार फिर बढ़ने लगी है। गुरुवार को राज्य के अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई, जिससे वातावरण और अधिक उमस भरा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में मानसून ट्रफ लाइन अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर खिसक गई है।

इसके कारण राज्य में मानसूनी गतिविधियां कमजोर हो गई हैं और बारिश का सिलसिला थम सा गया है। विभाग की डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा दर्ज की गई। तापमान की बात करें तो श्रीगंगानगर में सबसे अधिक 38.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि सिरोही में न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के अधिकतर हिस्सों में हवा में आर्द्रता का स्तर 35 से 60 प्रतिशत के बीच रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ सकता है। राज्य के पश्चिमी हिस्सों, खासकर जोधपुर और बीकानेर संभाग में अगले 1-2 दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, 8 अगस्त के बाद इन इलाकों में कुछ स्थानों पर मेघगर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान में अगले एक-दो दिन छिटपुट स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है। 8 अगस्त के बाद यहां बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे मौसम कुछ जिलों में सुहावना हो सकता है।

जल्द हो सकती है बरसात

मौसम विभाग का अनुमान है कि 8 से 12 अगस्त के बीच भरतपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और जयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में मेघगर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, पूरे राज्य में अगले 3-4 दिनों तक भारी वर्षा की संभावना कम है। लेकिन 11 और 12 अगस्त को भरतपुर और जयपुर संभाग में बारिश की गतिविधियां एक बार फिर सक्रिय हो सकती हैं।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article