जयपुर

Rajasthan Ka Mausam: राजस्थान में मानसून की रफ्तार तेज; बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में अलर्ट जारी

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18 July जयपुर, जैसलमेर, कोटा और बीकानेर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और मौसम का मिजाज बदल रहा है। बीते 24 घंटों में कई जिलों में तेज बारिश तो कुछ में उमस भरी गर्मी दर्ज की गई। अब बंगाल की खाड़ी से उठे सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर कई जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

Image

राजस्थान में आज का मौसम

Photo : Times Now Digital

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18 July 2025: राजस्थान में मौसम लगातार करवट ले रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान पाली, सवाई माधोपुर, हनुमानगढ़, गंगानगर, जोधपुर, करौली, झालावाड़, बारां, चूरू, झुंझुनूं और दौसा समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। जैसलमेर और बाड़मेर में दिन के समय मौसम साफ रहा, जिससे इन क्षेत्रों में उमस और गर्मी का असर बना रहा। हालांकि, देर शाम को जैसलमेर में मौसम अचानक बदला, बादल छाए और कई इलाकों में तेज बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मानसून सीजन में राजस्थान में अब तक सामान्य से 116 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। 1 जून से 16 जुलाई के बीच राज्य में जहां औसतन 125.6 मिमी बारिश होती है, वहीं इस दौरान अब तक 271.9 मिमी बरसात रिकॉर्ड की जा चुकी है। मौसम विभाग ने कोटा, बारां, झालावाड़, दौसा, अलवर, सवाईमाधोपुर, जयपुर, बूंदी, टोंक, झुंझुनू, चूरू, सीकर, नागौर, अजमेर, जोधपुर, भीलवाड़ा, पाली, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, हनुमानगढ़ जैसे जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। ऐसे में आइए जानते हैं आज के अलर्ट के बारे में।

राजस्थान में मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब तेज़ी पकड़कर डिप्रेशन में बदल गया है। इसका प्रभाव राजस्थान में शुक्रवार से स्पष्ट रूप से नजर आने लगेगा। इस प्रणाली के असर से कोटा, अजमेर, जोधपुर और उदयपुर संभाग के कई जिलों में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना जताई गई है। यह सिस्टम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश होते हुए अब राजस्थान पहुंच चुका है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए राज्य के 6 जिलों में अतिभारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में तापमान का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान के विभिन्न जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली अंतर देखा गया। अजमेर में अधिकतम तापमान 29.0°C और न्यूनतम 24.3°C दर्ज किया गया। अलवर में अधिकतम 32.4°C और न्यूनतम 25.4°C, जयपुर में 29.7°C और 26.0°C, पिलानी में 32.7°C और 25.6°C, सीकर में 30.7°C और 26.0°C, कोटा में 29.5°C और 26.9°C, चित्तौड़गढ़ में 30.3°C और 24.7°C रहा। वहीं बाड़मेर और जैसलमेर में सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 37.0°C और 39.1°C और न्यूनतम 28.4°C और 28.0°C रिकॉर्ड किया गया। जोधपुर में 29.7°C अधिकतम और 26.2°C न्यूनतम, बीकानेर में 35.8°C और 27.4°C, चूरू में 34.4°C और 27.3°C, श्री गंगानगर में 34.0°C और 27.6°C रहा। नागौर में अधिकतम 29.0°C और न्यूनतम 24.9°C, डूंगरपुर में 30.4°C और 25.4°C, जालौर में 33.4°C और 27.3°C, सिरोही में 28.4°C और 21.0°C जबकि करौली और दौसा में क्रमशः 32.3°C व 32.2°C अधिकतम तथा 26.5°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article