Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17-July-2025: राजस्थान में मौसम के परिवर्तन का सिलसिला जारी है। बुधवार को राज्य के अधिकांश जिलों में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश से राहत मिली। हालांकि धौलपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़ और हनुमानगढ़ में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई, जबकि बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहा। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, आज यानी गुरुवार 17 जुलाई को कोटा, बारां और सवाई माधोपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में मौसम सामान्य और आसमान साफ रहने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे के भीतर राज्य के कई हिस्सों में बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक वर्षा धौलपुर के मनिया में 54 मिमी दर्ज हुई। इसके अलावा हनुमानगढ़ और संगरिया में 13 मिमी, झालावाड़ के खानपुर में 25 मिमी, कोटा के पीपल्दा में 13 मिमी, मंडाना में 10 मिमी, चित्तौड़गढ़ में 21 मिमी, भरतपुर के कामां में 19 मिमी, रूपवास में 25 मिमी, डीग में 10 मिमी और जयपुर के जमवारामगढ़ में 13 मिमी बारिश हुई। नागौर और झुंझुनूं के कुछ हिस्सों में 10 मिमी से कम वर्षा दर्ज की गई।
पश्चिमी क्षेत्रों में भारी बारिश
भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को पूर्वी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में मेघगर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में भी हल्की से मध्यम वर्षा हुई, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार, 17 जुलाई से पूर्वी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में एक बार फिर से भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। कोटा और भरतपुर संभाग में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि 18 जुलाई को इन दोनों संभागों में कई स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं अजमेर, उदयपुर और जयपुर संभागों में मध्यम से लेकर कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।
राजस्थान में तापमान का हाल
राजस्थान के विभिन्न जिलों में मौसम विभाग द्वारा दर्ज किए गए तापमान के अनुसार, अधिकतम तापमान की बात करें तो जैसलमेर में सबसे अधिक 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बाड़मेर में 35.9 डिग्री, जोधपुर में 33.9 डिग्री, बीकानेर में 34.6 डिग्री, कोटा में 33.3 डिग्री, चित्तौड़गढ़ और पिलानी में 32.9 डिग्री, जयपुर में 32.5 डिग्री, अलवर में 32.2 डिग्री, चूरू में 32.6 डिग्री, श्रीगंगानगर में 32.0 डिग्री, नागौर और जालौर में 32.8 डिग्री, दौसा में 32.7 डिग्री, सीकर में 31.5 डिग्री, अजमेर में 31.4 डिग्री, डूंगरपुर में 31.8 डिग्री और सबसे कम सिरोही में 28.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो सिरोही में सबसे कम 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य जिलों में अजमेर में 22.3 डिग्री, डूंगरपुर में 23.1 डिग्री, जयपुर में 24.4 डिग्री, पिलानी में 24.0 डिग्री, सीकर और जोधपुर में 24.2 डिग्री, जालौर में 24.8 डिग्री, चूरू में 25.0 डिग्री, नागौर में 25.4 डिग्री, बाड़मेर में 25.6 डिग्री, श्रीगंगानगर, चित्तौड़गढ़, कोटा में 25.8 डिग्री, अलवर और बीकानेर में 26.2 डिग्री तथा दौसा में 26.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
