जयपुर

Rajasthan Big News: अब राजस्थान में होंगे 53 जिले, सरकार ने 3 जिलों के नामों का किया ऐलान

rajasthan: राजस्थान में आज फिर से हो कुछ और नए जिले के गठन का ऐलान हो गया है। नए जिलों के नाम मालपुरा, सुजानगढ़ और कुचामन सिटी हैं। इस प्रकार से अब राजस्थान में 53 जिले होंगे।

Image

अशोक गहलोत (ट्विटर)

जयपुर: राजस्थान में चुनावी माहौल के बीच आज फिर से कुछ और नए जिले और संभाग के गठन का ऐलान गया है। नए जिलों के नाम मालपुरा, सुजानगढ़ और कुचामन सिटी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नए संभाग भी बनाने की घोषणा की है। इसी साल सीएम गहलोत ने एक साथ 19 नए जिले और तीन संभाग बनाए थे जो की अस्तित्व में भी आ चुके हैं। अब नए 3 जिलों के नामों का ऐलान कर सीएम अशोक गहलोत ने चुनावी स्टंट खेला है।

जनता की मांग एवं उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसा के अनुसार राजस्थान में तीन नए जिले और बनाए जाएंगे। नए जिलों के नाम मालपुरा, सुजानगढ़ और कुचामन सिटी है। इस प्रकार से अब राजस्थान में 53 जिले होंगे। आगे भी उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों के मुताबिक सीमांकन आदि परेशानियों को दूर किया जाता रहेगा।

माना जा रहा सीएम अशोक गहलोत का ये चुनावी दांव है। इससे पहले राज्य में 33 जिले और 7 संभाग हुआ करते थे, लेकिन इसी साल 19 नए जिलों और तीन नए संभाग बनाने का सपना साकार होने पर प्रदेश में कुल 50 जिले और 10 संभाग बन गए थे। आज फिर से 3 नए जिलों के नाम सामने आने के बाद प्रदेश में 53 जिले हो जाएंगे।

इसी साल जो राजस्थान में नए जिलों के नाम बढ़ाए गए थे उनमें अनूपगढ़ ,गंगापुर सिटी, कोटपूतली, बालोतरा, जयपुर ग्रामीण, नीमकाथाना, डीग, जोधपुर शहर , जयपुर शहर , खैरथल, ब्यावर , फलौदी, डीडवाना, जोधपुर ग्रामीण, सलूंबर , दूदू, केकड़ी ,सांचौर और शाहपुरा शामिल हैं। इसके अलावा राजस्थान में तीन नए संभाग बनाए गए थे, जिनमें बांसवाड़ा, पाली और सीकर शामिल हैं। माना जा रहा जल्द ही नए संभाग ( मंडल) के नामों का ऐलान हो सकता है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!