जयपुर

Rajasthan News: सरकारी शिक्षक ने किया छात्रा का दो बार रेप, सोनोग्राफी में हुआ खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 4, 2023, 12:11 PM IST

Barmer Rape Case: जब वह एक प्राइमरी स्कूल से निकल रही थी। इसी दौरान आरोपी टीचर ने उसे स्कूल के अंदर बुलाया। टीचर के बार-बार बुलाने पर वह स्कूल के अंदर ऑफिस में गई, जहां उसने युवती से कथित तौर पर दो बार बलात्कार किया।

Image

Rajasthan News: सरकारी शिक्षक ने किया छात्रा का दो बार रेप, सोनोग्राफी में हुआ खुलासा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Barmer Rape Case: राजस्थान के बाड़मेर जिले के धनाऊ थाना इलाके से इंसानियत और देश की शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक सरकारी शिक्षक ने एक स्टूडेंट से दो बार रेप कर फरार हो गया। मामले का खुलासा तब हुआ जब युवती बीमार होकर अस्पताल पहुंची। यहां डॉक्टरों ने जांच किया तो पता चला कि छात्रा प्रेग्नेंट है। इसके बाद डॉक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दो बार किया बलात्कार

दरअसल, छात्रा (19) ने 2023 में अपनी 12वीं क्लास की पढ़ाई थाना क्षेत्र के एक स्कूल की थी। अभी वह कॉलेज में पढ़ती है। दो महीने पहले जब वह एक प्राइमरी स्कूल से निकल रही थी। इसी दौरान आरोपी टीचर ने उसे स्कूल के अंदर बुलाया। लेकिन छात्रा ने मना कर दिया। टीचर के बार-बार बुलाने पर वह स्कूल में ऑफिस में गई, जहां उसने युवती कथित तौर पर दो बार बलात्कार किया। इसके बाद जब बलात्कारी शिक्षक को पता चला कि पीड़िता प्रेग्नेंट हो सकती है, तो उसने पीड़िता पर अबॉर्शन करने का भी दवाब बनाया। इतना ही नहीं उसने दवा भी लाकर दी।

सोनोग्राफी में हुआ खुलासा

एक दिन अचानक युवती की 1 अक्टूबर को तबीयत खराब हो गई। उसके पेट में दर्द होने लगा तो परिजन उसे एक निजी अस्पताल में लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने उसे सोनोग्राफी करने की सलाह दी। इसके बाद परिजन युवती को लेकर बाड़मेर के डिस्ट्रीक्ट हॉस्पिटल पहुंचे। वहां सोनोग्राफी करवाई गई तो लड़की पेट से निकली। इसके बाद अस्पताल प्रबंधक को शक हुआ। उसने पुलिस को इसकी सूचना दी।

आरोपी शिक्षक फरार

पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवती से पुछताछ की तो उसने मामले का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने उसी दिन 2 अक्टूबर को मामला दर्ज कर आरोपी टीचर की तलाश शुरू कर दी। वहीं, आरोपी शिक्षक को मामले की जानकारी मिलते ही वह फरार हो गया। वहीं, धनाऊ थाना अधिकारी चेन प्रकाश के मुताबिक आरोपी टीचर और छात्रा दोनों पड़ोस में रहते हैं, जिससे दोनों की पहले से ही जान पहचान थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article