जयपुर

Rajasthan: कार पलटने से 3 की मौत, 2 लोग ऐसे बचे, जानिए कहां हुआ हादसा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2023, 06:58 PM IST

Rajasthan: केकड़ी में एक कार बेकाबू होकर पलट गई। दुर्घटना में मां सहित बेटी व बेटे की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा केकड़ी सदर थाने के इलाके के गांव फारकिया के नजदीक हुआ। हादसे की सूचना के बाद सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची व 108 एंबुलेंस के जरिए घायलों को सरकारी जिला अस्पताल भिजवाया गया।

Image

राजस्थान के केकड़ी में एक कार बेकाबू होकर पलटने से 3 की मौत (सांकेतिक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • केकड़ी में एक कार बेकाबू होकर पलट गई
  • दुर्घटना में मां सहित बेटी व बेटे की मौत हो गई
  • एयरबैग खुलने से बच गई दो जिंदगियां


Rajasthan: राजस्थान के अजमेर जिले के केकड़ी में एक कार बेकाबू होकर पलट गई। इस दुर्घटना में मां सहित बेटी व बेटे की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में सबसे खास बात तो ये रही कि, एक बच्ची को खंरोच तक नहीं आई। हादसा केकड़ी सदर थाने के इलाके के गांव फारकिया के नजदीक हुआ। हादसे की सूचना के बाद सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची व 108 एंबुलेंस के जरिए घायलों को सरकारी जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को अजमेर रेफर कर दिया गया।

विवाह समारोह से घर लौट रहे थे मृतक

पुलिस के मुताबिक, केकड़ी सदर इलाके के मीणों का नया गांव निवासी भागचंद रैगर (36), अपनी दो पत्नियों माया (33) और अनीता (30), बेटी किरण (7) और बेटे राहुल (4) के साथ विवाह समारोह में शामिल होने के बाद गांव लौट रहा था। कार में भागचंद की भतीजी राधिका (5) भी साथ में थी। उनकी कार गांव से महज 5 किमी पहले ही बेकाबू होकर पलट गई। इसके बाद दस फीट गहरी खाई में गिर गई। जिससे कार सवार पांचों लोग गंभीर घायल हो गए। सभी करीब एक घंटे तक कार में फंसे रहे। वहां से जा रहे लोगों ने सभी घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला। इसके बाद 108 एंबुलेंस को सूचना देकर बुलाया। घायलों को केकड़ी के राजकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान माया व किरण ने दम तोड़ दिया।

एयरबैग खुलने से बच गई दो जिंदगियां

पुलिस के मुताबिक भागचंद, राहुल और अनीता की हालत नाजुक होने के कारण तीनों को अजमेर रेफर किया गया। इस दौरान रास्ते में राहुल ने दम तोड़ दिया। जबकि दो घायलों का अजमेर के जेएलएन अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक भागचंद खुद कार ड्राइव कर रहा था। उसकी दूसरी पत्नी अनीता उसके साथ कार में आगे बैठी थी। कार पलटते ही आगे के दोनों एयरबैग खुल गए। जिससे दोनों की जान बच गई। वहीं उसकी भतीजी राधिका कार का फाटक खुलने के कारण उछल कर बाहर गिर गई। जिससे उसको खंरोच तक नहीं आई। पुलिस के मुताबिक, हादसे में भागचंद की पहली पत्नी व दो बच्चों की मौत हो गई।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article