जयपुर

Rajasthan: यात्रियों से भरी निजी बस पलटी, सेना ने बचाई जान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 2, 2023, 04:46 PM IST

Jaisalmer Private Bus Overturned: गाय को बचाने के चक्कर में यात्रियों भरी निजी बस पलट गई। इसके बाद आसपास लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। मौके पर 108 एंबुलेंस को भी बुलाया गया। वहीं, रास्ते से गुजर रहे भारतीय सेना के जवान और ग्रामीणों ने मिलकर सभी यात्रियों को बाहर निकाला।

Image

Rajasthan: यात्रियों से भरी निजी बस पलटी, सेना ने बचाई जान

Rajasthan Road Accident: जैसलमेर में एक नीजी बस के पलटने से 12 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद बस में चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि रास्ते में एक गाय आ गई थी। गाय को बचाने के चक्कर में यात्रियों से भरी एक निजी बस पलट गई। हादसे के बाद आसपास लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। मौके पर 108 एंबुलेंस को भी बुलाया गया। वहीं, रास्ते से गुजर रहे भारतीय सेना के जवान और ग्रामीणों ने मिलकर सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

गाय के चक्कर में पलटी बस

दरअसल, सोमवार 2 अक्टूबर को जैसलमेर के पोछिना गांव से शहर आ रही निजी ट्रैवेल्स की यात्रियों से भरी एक बस गाय को बचाने के चक्कर में पलट गई। हादसे के बाद बस में चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की जानकारी खुहड़ी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद 108 एंबुलेंस को भी बुलाया गया।

सेना ने बचाई जान

वहीं, रास्ते गुजर रहे भारतीय सेना के जवान और ग्रामीणों ने मिलकर बस में फंसे यात्रियों को किसी तरह बाहर निकाला। इस भयानक हादसे में 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जैसलमेर शहर स्थित जवाहि हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर हादसे की जानकारी जुटाने में लगी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article