जयपुर

राजस्थान: पेट्रोल पंप मालिक आज हड़ताल पर, 7 हाजर पंप को किया गया बंद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 1, 2023, 12:20 PM IST

Petrol Pump Strike: पंप संचालकों की मांग थी कि प्रदेश भर में पेट्रोल और डीजल पर से वैट कम किया जाए। इसके लिए उन्होंने पिछले 13 और 14 सितंबर को दो दिन के लिए सांकेतिक हड़ताल भी की थी। लेकिन सरकार ने अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो इसके बाद प्रदेश भर में 15 सितंबर को अनिश्चितकालीन हड़ताल की गई। फिर आज की जा रही है।

Image

राजस्थान में पेट्रोल पंपों की हड़ताल

Photo : iStock

Petrol Pump Strike: राजस्थान के लोगो को आज भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, आज भी जयपुर समेत पूरे राजस्थान में पेट्रोल पंप मालिक हड़ताल पर है। बता दें यह हड़ताल प्रदेश भर में पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने को लेकर की जा रही है। पेट्रोल पंप प्रदेश में 1 अक्टूबर सुबह 6 से शाम 6 बजे तक पंप बंद रहेंगे। बताया जा रहा है कि आज करीब 7 हजार पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। हालांकि इससे पहले भी 30 सितंबर को प्रदेश भर में रात 8 से 10 बजे तक यानि दो घंटे तक पंप की लाइट्स को बंद रखकर बिक्री नहीं की गई थी।

सरकार ने नहीं दी थी कोई प्रतिक्रिया

दरअसल, राजस्थान में बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दाम को लेकर पंप संचालकों ने सरकार से बात कर अपनी मांग रखी थी। पंप संचालकों की मांग थी कि प्रदेश भर में पेट्रोल और डीजल पर से वैट कम किया जाए। इसके लिए उन्होंने पिछले 13 और 14 सितंबर को दो दिन के लिए सांकेतिक हड़ताल भी की थी। लेकिन सरकार ने अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो इसके बाद प्रदेश भर में 15 सितंबर को अनिश्चितकालीन हड़ताल की गई।

13 दिन बाद भी नहीं निकला कोई समाधान

अनिश्चितकालीन हड़ताल के बाद सरकार ने आश्वासन दिया था। इसके बाद से पंप मालिकों ने हड़ताल को समाप्त कर दिया था। वहीं, सरकार ने बढ़ते दाम को लेकर 10 दिन बाद समाधान के लिए बोला था, लेकिन 13 दिन बाद भी कोई समाधान नहीं निकला तो पंप मालिकों ने फिर से आज राजस्थान में हड़ताल शुरू कर दी है।

2 अक्टूबर से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

वहीं, राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि पेट्रोल और डीजल पर बढ़ते हुए वैट को लेकर सरकार ने 10 दिन में समाधान निकालने के लिए कहा था, लेकिन 13 दिन बाद भी कोई समाधान नहीं निकला है। हालांकि उन्होंने आगे चेतावनी भी दी है कि अगर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो 2 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article