जयपुर

राजस्थान में बेनकाब हुआ जासूसी का जाल; जैसलमेर से ISI एजेंट गिरफ्तार, सोशल मीडिया बना हथियार

राजस्थान सीआईडी इंटेलिजेंस ने जैसलमेर से एक पाकिस्तानी जासूस हनीफ खान को गिरफ्तार किया है, जो आईएसआई को भारतीय सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारियां भेज रहा था। आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से लगातार संपर्क में था। जांच में सामने आया कि वह 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भी सेना की मूवमेंट साझा कर रहा था।

Image

राजस्थान में पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार (फोटो: ANI)

Photo : ANI

Pakistani Spy in Rajasthan: राजस्थान सीआईडी इंटेलिजेंस ने एक पाकिस्तानी जासूस हनीफ खान को जैसलमेर से गिरफ्तार किया है। हनीफ पर भारतीय सेना से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को भेजने का आरोप है। इस मामले में सीआईडी इंटेलिजेंस ने ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट, 1923 के तहत केस दर्ज करते हुए उसे हिरासत में लिया।

जानकारी के मुताबिक यह बताया जा रहा है कि, सीआईडी इंटेलिजेंस राजस्थान की टीम को हनीफ मीर खान (47 वर्ष), निवासी बसनपीर जुनी, थाना सदर, हाल निवासी मोहंगढ़, जैसलमेर की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। जांच में सामने आया कि वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से संपर्क में था। इसकी पुष्टि खुद आईजीपी, सीआईडी (सुरक्षा) डॉ. विष्णुकांत ने की।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क

राजस्थान पुलिस ने बताया कि, हनीफ खान भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक बहला गांव का निवासी है, जिससे उसे सीमावर्ती क्षेत्रों में आसानी से आना-जाना संभव था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि वह सेना की महत्वपूर्ण स्थापनाओं और जवानों की गतिविधियों की जानकारी रखता था। यहां तक कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भी वह पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था और सेना की मूवमेंट की जानकारी साझा कर रहा था। जयपुर स्थित केंद्रीय पूछताछ केंद्र में विभिन्न खुफिया एजेंसियों द्वारा की गई पूछताछ और मोबाइल फोन की तकनीकी जांच में यह पुष्टि हुई कि वह पैसे के बदले आईएसआई को सैन्य रणनीतिक जानकारियां मुहैया करा रहा था।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article