जयपुर

भरतपुर में चार्टर्ड प्लेन नहीं IAF का फाइटर जेट हुआ है क्रैश, जांच के बाद हुई पुष्टि

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 28, 2023, 03:33 PM IST

राजस्थान के भरतपुर में शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा मिला। जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने शुरू में कहा कि एक चार्टर्ड विमान क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, लेकिन बाद में रक्षा सूत्रों ने पुष्टि की कि भारतीय वायुसेना के विमान आसपास के क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे।

भरतपुर (Bharatpur) में शनिवार को एक चार्टर्ड प्लेन के क्रैश (Plane Crash) होने की खबर आई थी। जिसके बाद जब जांच की गई तो पता चला कि यह चार्टेड प्लेन का नहीं बल्कि एयरफोर्स के फाइटर जेट (Fighter Jet) का मलबा है। भरतपुर जिलाधिकारी ने पहले की रिपोर्ट में चार्टर जेट की पुष्टि की थी। हालांकि रक्षा सूत्रों ने पुष्टि की कि भारतीय वायुसेना के जेट आसपास के क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं।

पुलिस ने क्या कहा

भरतपुर के डीएसपी अजय शर्मा ने कहा कि सुबह हमें 10 बजे के करीब सूचना मिली थी कि एक प्लेन क्रैश हुआ था। मौके पर आने पर पता चला कि ये एयर फोर्स का कोई फाइटर जेट है। ये किस श्रेणी का फाइटर है ये पता नहीं चल पा रहा है। पायलट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

एमपी पुलिस ने क्या कहा

मध्यप्रदेश के मुरैना के एसपी आशुतोष बागरी ने कहा कि आज सुबह 2 विमान मिराज और सुखोई ग्वालियर से उड़े थे..एक विमान में 2 पायलट और दूसरे में 1 पायलट था। 2 पायलट को रेस्क्यू किया गया। एक पायलट के कुछ अवशेष मिले हैं..विमान के कुछ हिस्से भरतपुर में भी मिले हैं जिसके बारे में पता किया जा रहा है।

एयरफोर्स के लिए बुरा दिन

मध्य प्रदेश के मुरैना के पहाड़गढ़ इलाके में भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। प्रारंभिक रिपोर्टों ने पता चला है कि सुखोई -30 और मिराज -3000 इस दुर्घटना में शामिल थे। इन जेट्स के तीन में से दो पायलट सुरक्षित हैं। वहीं तीसरे पायलट की मौत हो गई है। एमपी पुलिस का मानना है कि इन्हीं फाइटर जेट्स में से किसी एक का मलबा भरतपुर में गिरा है। हालांकि अभी इसके बारे में एयरफोर्स की तरफ से पुष्टि नहीं की गई है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article