जयपुर

Jaisalmer News: जैसलमेर में गूंजा धमाका, पोखरण रेंज से भटकी मिसाइल; बड़ा हादसा टला

जैसलमेर में पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में सैन्य अभ्यास के दौरान मिसाइल का एक टुकड़ा अपने लक्ष्य से भटककर भादरिया गांव के पास जा गिरा। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने या नुकसान की खबर नहीं है। घटना के बाद सेना और वायुसेना की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और मिसाइल के टुकड़े बरामद किए।

Image

सांकेतिक फोटो (PTI)

Photo : PTI

Jaisalmer News: राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में नियमित सैन्य अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा टल गया। अभ्यास के दौरान दागी गई एक मिसाइल का टुकड़ा रेंज की सीमा से बाहर एक गांव के पास जा गिरा। गनीमत की बात है कि इस घटना में किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान की खबर नहीं है।

भादरिया गांव में गिरा मिसाइल का टुकड़ा

सैन्य सूत्रों के अनुसार घटना राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित रेंज में उस समय हुई जब सैन्य अभ्यास के दौरान दागी गई एक मिसाइल कथित तौर पर अपने निर्धारित लक्ष्य से भटक गई और जैसलमेर के लाठी इलाके के पास भादरिया गांव से लगभग 500 मीटर दूर जा गिरी। मिसाइल का टुकड़ा गिरने पर जोरदार धमाका हुआ जिसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई।

मिसाइल के टुकड़े फायरिंग रेंज में लाए गए

लाठी के थानाधिकारी राजेंद्र कुमार ने कहा, "यह फील्ड फायरिंग रेंज में ही गिरी। नियमित अभ्यास के दौरान यह घटना हुई।" घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस के साथ सेना और वायुसेना की टीम घटनास्थल पर पहुंचीं और इलाके की घेराबंदी कर दी। अधिकारियों ने बताया कि मिसाइल के टुकड़े बरामद कर फायरिंग रेंज में ले जाए गए हैं।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article