जयपुर

जयपुर में तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में चल रहे कोचिंग सेंटर से 30 बच्चे निकाले गए सुरक्षित

जयपुर में गुरुवार एक तीन मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इस बिल्डिंग में तीसरे मंजिल पर एक कोचिंग सेंटर चल रहा था, जहां से आग लगने के दौरान 30 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Jaipur: जयपुर के गोपालपुरा बाईपास पर गुरुवार को एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी, जिसमें एक फर्नीचर की दुकान थी। वहीं, बिल्डिंग के तीसरे मंजिल पर एक कोचिंग सेंटर चल रहा था, जिसमें आग लगने के दौरान 30 बच्चे मौजूद थे, जिन्हें बाल-बाल बचा लिया गया। वहीं, इस घटना में एक लोग झुलस गए हैं, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुरक्षित निकाले गए छात्र

बजाज नगर के थानाधिकारी रण सिंह ने बताया कि हादसा तीन मंजिला इमारत में हुई। इमारत की ऊपरी मंजिल पर एक कोचिंग सेंटर में करीब 30 छात्र मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया कि 'शॉर्ट सर्किट' के कारण ग्राउंड फ्लोर पर आग लगी। दूसरी मंजिल पर मौजूद एक व्यक्ति बाहर निकलते समय मामूली रूप से झुलस गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के दौरान रोकना पड़ा ट्रैफिक

पुलिस ने बताया कि दमकल विभाग की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। वहीं, आग पर काबू पाने के लिए इस व्यस्त मार्ग पर यातायात कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article