जयपुर

देवर-भाभी में हुआ कुछ ऐसा, भतीजे-भतीजी की कर दी हत्या; फिर ट्रेन के आगे लगा दी छलांग

Jaipur Double Murder : राजस्थान के जयपुर में एक सिरफिरे युवक ने भाभी से झगड़े के बाद अपनी भतीजी और भतीजे की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

Image

जयपुर में हत्या

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Jaipur Double Murder : जयपुर से हृदय विदारक वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी नाबालिग भतीजी और भतीजे की चाकू मारकर हत्या कर दी और बाद में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपनी भाभी पर भी हमला किया, जिनका यहां सरकारी एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार रात यहां झोटवाड़ा थाना क्षेत्र में हुई। रघुवीर सिंह ने अपने भाई लक्ष्मण की पत्नी शकुंतला के साथ तीखी बहस के बाद उस पर तथा उसके करीब एक साल के बेटे सूर्य प्रताप और बेटी दिव्यांशी (12) पर हमला कर दिया।

ट्रेन के आगे कूदा हत्यारा चाचा

घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों बच्चों की मौत हो गई और शकुंतला का इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, हमले के बाद रघुवीर घर से निकल गया और कनकपुरा के पास चलती ट्रेन के आगे कथित तौर पर कूद गया। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त रघुवीर का भाई लक्ष्मण घर में मौजूद नहीं था।

प्राथमिक जांच में पता चला है कि रघुवीर का लक्ष्मण से जायदाद संबंधी विवाद था। इस मुद्दे पर रघुवीर का अपनी भाभी यानी लक्ष्मण की पत्नी से झगड़ा हुआ और तैश में आकर उसने उस पर चाकू से हमला कर दिया। बाद में उसके बच्चों पर भी हमला किया।

(इनपुट - भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!