जयपुर

भिवाड़ी में बड़ा हादसा, कारखाने में आग लगने से चार लोगों की मौत; 10 घायल

राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी इलाके में कारखाने में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 10 अन्य घायल हो गए हैं।

Image

प्रतिकात्मक

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

जयपुर: खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक कारखाने में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस उपाधीक्षक (तिजारा) शिवराज सिंह ने बताया कि कारखाने में मंगलवार देर शाम आग लग गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन वहां धुआं होने के कारण दमकलकर्मी अंदर नहीं जा सके, देर रात कारखाने से तीन और शव बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि दो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है वहीं दो शवों को घटनास्थल से निकालने की प्रक्रिया चल रही है। यह हादसा मंगलवार शाम खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में एक दवा कारखाने में हुआ। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। अधिकारी ने बताया कि घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article