दिल्ली

Delhi: नेहरू प्लेस में कार में मिली लाश, मर्डर या आत्महत्या; मामला संदिग्ध

दिल्ली के नेहरू प्लेस में पुलिस को एक लाश मिली है। लाश किसकी इसकी अभी पहचान नहीं हो पाई है। डीसीपी समेत तमाम सीनियर मामले की जांच में लगे हैं। आइए जानते हैं पूरा घटनाक्रम-

Image

दिल्ली के नेहरू प्लेस में कार मिली लाश

Photo : iStock

Delhi: दिल्ली के नेहरू प्लेस इलाके में पुलिस को एक लाश बरामद हुई है। मृतक की पहचान ध्रुव के रूप में हई है। मामले की जानकारी मिलते ही डीसीपी समेत तमाम सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां फोर्ड कार में एक लाश मिली। यह मामला आत्महत्या का है यह मर्डर का इसे लेकर अभी जांच चल रही है। पुलिस को कार के अंदर कई जगहों पर खून के निशान भी मिले हैं।

कार में मिले खून के निशान

नेहरु प्लेस इलाके में कार में युवक की लाश मिली है। जानकारी के अनुसार ध्रुव मयूर विहार के दयानंद कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस को कार के अंदर कई जगहों पर खून के निशान भी मिले हैं। मार्केट में आने जाने वालों की नजर कार पर पड़ी तो पुलिस की इसकी सूचना दी गई। इसके बात पुलिस मौके पर पहुंची। कार का अंदर से लॉक थी।

7 साल के बेटे का पिता था शख्स

जानकारी के अनुसार वह गुरुग्राम की एक कंपनी में काम करता था। मृतक की शादी हो चुकी थी और उसका 7 साल का एक बेटा भी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!