Ajmer Road Accident: राजस्थान के अजमेर जिले में बीती रात हुए एक दर्दनाक हादसे ने सनसनी मचा दी है। जानकारी के मुताबिक इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे की जानकारी की पुलिस ने बृहस्पतिवार को दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा बुधवार आधी रात के बाद दो बजे अजमेर के मांगलियावास थाना क्षेत्र में अजमेर-जयपुर राजमार्ग पर उस समय हुआ।
बताया जा रहा है कि यह भीषण हादसा तब हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस के मुताबिक, कार में पांच लोग सवार थे जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान डीडवाना जिले के चौसला गांव के निवासी सूरज, बजरंग, प्रेमचंद व कमलेश के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(इनपुट - भाषा)
