Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक छात्र ने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया है। बताया जा रहा है कि युवक की उम्र 22 वर्ष थी और उसने अपने घर की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इतना ही नहीं छात्र ने कूदने से पहले अपनी कलाई भी काटी थी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
युवक ने किया सुसाइड
पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात युवक ने सुसाइड किया। सुबह पड़ोसियों ने उसका शव देखा तो उसकी मां को इसकी सूचना दी गई। लेकिन तब तक युवक की मौत हो गई थी। युवक की मां के साथ परिवार के अन्य सदस्य भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस की टीम के साथ एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य एकत्रित करने के काम शुरू किया गया। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस जानने का प्रयास कर रही है कि युवक ने इतना खतरनाक कदम क्यों उठाया।
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था रोहन
पुलिस ने युवक की पहचान शिव नगर इलाके का निवासी रोहन चौधरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। मृतक के पिता सेवानिवृत सैन्यकर्मी हैं। घटना के समय उसके पिता सीकर के कल्याणपुर गांव गए हुए थे। पुलिस ने बताया कि रोहन शनिवार रात खाना खाया और तीसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में चला गया। देर रात उसने ब्लेज के अपनी कलाई काटी और अपने घर के पीछे एक पड़ोसी के घर की छत पर कूद कर आत्महत्या कर ली।
(इनपुट - भाषा)
