जयपुर

Jaipur Weather Forecast: जयपुर में साल के आखिरी दिन होगी बारिश! आने वाले दस दिनों में मौसम लेगा करवट

Jaipur Weather Forecast, Jaipur Ka Mausam Kaisa Rahega, Weather in Jaipur Next 10 Days Updates: जयपुर समेत राजस्थान के कई जिलों में साल के आखिरी दिन बारिश होने की संभावना है जिसके चलते नए साल पर ठंड में इजाफा हो सकता है।

Image

जयपुर में मौसम का हाल (फोटो साभार - ट्विटर)

Jaipur Weather Forecast, Jaipur Ka Mausam Kaisa Rahega next 10 Days: जयपुर में अभी तक सिर्फ सुबह और रात में सर्दी अपना सितम दिखा रही थी और धूप के कारण दोपहर में हल्की ठंड ही महसूस हो रही थी। लेकिन क्रिसमस के बाद मौसम ने करवट ली है। शीतलहर के कारण राजस्थान में दिन के तापमान में भी तेजी से गिरावट हो रही है। हालांकि इस बीच कोहरे से राहत भी मिली है। वहीं नए साल से पहले बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर को जयपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जिससे ठंड में भी इजाफा होगा।

साल के आखिरी दिन मौसम

राजस्थान में 31 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसके चलते बारिश होने की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट होगी और ठंड भी बढ़ जाएगी। हालांकि 31 दिसंबर से पहले तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। राजस्थान में अभी सबसे ठंडा शहर माउंट आबू बना हुआ है। जहां का न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दु के करीब है।

जयपुर में आज का मौसम

जयपुर में आज के मौसम की बात करें तो गुरुवार को यहां का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पर रहने की संभावना है, वहीं अधिकतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस पर रह सकता है। नए साल पर बारिश के चलते साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को सर्दी में बढ़ोत्तरी हो सकती है। हालांकि 3 जनवरी से फिर से धूप खिलने के आसार है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article