जयपुर

Jaipur Railway Update : यात्री कृपया ध्यान दे ! आज से 23 दिसंबर तक दिल्ली-रेवाड़ी रूट की इतनी ट्रेनें रद्द, यह है पूरा शेड्यूल

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2022, 12:49 PM IST

Jaipur Railway Update : दिल्ली-रेवाड़ी रूट पर यार्ड रिमॉडलिंग का काम किया जा रहा है। जिसके चलते काम पर असर ना पड़े इसके लिए उत्तर - पश्चिम रेलवे ने 13 ट्रेनों को रद्द किया है। जबकि दो ट्रेनें आंशिक रद्द रहेंगी। गौरतलब है कि ट्रेनें 10 दिसंबर से 23 दिसंबर तक रद्द रहेंगी। इसका सीधा असर राजधानी जयपुर समेत आस-पास के इलाकों के रेल यात्रियों पर पड़ेगा। बता दें कि ये सभी ट्रेनें दिल्ली से रेवाड़ी मार्ग पर चलने वाली हैं।

Image

शनिवार से 23 दिसंबर तक दिल्ली - रेवाड़ी रूट की ट्रेनें रद्द। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली-रेवाड़ी रूट पर किया जा रहा है यार्ड रिमॉडलिंग का काम
  • उत्तर-पश्चिम रेलवे ने 13 ट्रेनों को किया है रद्द
  • ट्रेनें 10 दिसंबर से 23 दिसंबर तक रहेंगी रद्द

Jaipur Railway Update : रेलवे के वेर्स्टन- नॉर्दन जोन में ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला लगातार जारी है। एक बार फिर एक साथ 13 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है। इसका सीधा असर राजधानी जयपुर समेत आस-पास के इलाकों के रेल यात्रियों पर पड़ेगा। बता दें कि ये सभी ट्रेनें दिल्ली से रेवाड़ी मार्ग पर चलने वाली है।

इन ट्रेनों के रद्द होने से इस रूट के लाखों पैसेंजर्स को परेशानी होने वाली है। इसके पीछे की वजह रेलवे दरअसल ये बता रहा है कि दिल्ली-रेवाड़ी रूट पर यार्ड रिमॉडलिंग का काम किया जा रहा है। काम पर असर ना पड़े इसके लिए उत्तर - पश्चिम रेलवे ने 13 ट्रेनों को रद्द किया है। जबकि दो ट्रेनें आंशिक रद्द रहेंगी। गौरतलब है कि ट्रेनें 10 दिसंबर से 23 दिसंबर तक रद्द रहेंगी। बता दें कि रेलवे के कई जोन में सुधार के काम चलने की वजह से आए दिन कहीं ना कहीं ट्रेेनों को रद्द किया जा रहा है। जिसका सीधा असर रेल में सफर करने वाले पैसेंजर्स पर पड़ रहा है।

रेलवे ने ये ट्रेनें की कैंसिल

ट्रेन संख्या 14795 भिवानी-कालका, ट्रेन संख्या 14796, कालका -भिवानी, ट्रेन संख्या 14738, तिलक ब्रिज - भिवानी, ट्रेन संख्या 14737, भिवानी - तिलक ब्रिज, ट्रेन संख्या 04285, दिल्ली - रेवाड़ी,. ट्रेन संख्या 04990, रेवाड़ी - दिल्ली, ट्रेन संख्या 04469, रेवाड़ी - दिल्ली, ट्रेन संख्या 04499, दिल्ली - रेवाड़ी, ट्रेन संख्या 04352, हिसार - दिल्ली, ट्रेन संख्या 04435, रेवाड़ी -मेरठ कैंट, ट्रेन संख्या 04989, दिल्ली - रेवाड़ी ट्रेन संख्या 04368, हिसार - रेवाड़ी रेल सेवा ट्रेन संख्या 04367,रेवाड़ी - हिसार रद्द रहेगी।

इन्हें होगी परेशानी

उत्तर - पश्चिम रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली-रेवाड़ी रूट पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य प्रगति पर है। जिसके चलते जयपुर सहित इस मार्ग पर पड़ने वाले लुहारू, अलवर व अन्य रेलवे स्टेशनों के यात्रियों को परेशानी होगी। इतने बड़े पैमाने पर दो सप्ताह के करीब प्रमुख ट्रेेनें कैंसिल होने के चलते रेलवे को लाखों के राजस्व का नुकसान होगा। वहीं शादियों का सीजन होने के चलते लाखों लोग प्रभावित होंगे। सूत्रों के मुताबिक इन ट्रेनों के रद्द होने के चलते अन्य रूट पर चलने वाली ट्रेनों में एकाएक यात्री भार बढ़ जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article