जयपुर

Jaipur: पुलिस स्टेशन में चोर ने किया सुसाइड, इस बात से डर गया?

जयपुर के एक पुलिस स्टेशन में शनिवार शाम एक चोर ने आत्महत्या कर ली। उसे बाइक चोरी करते हुए जनता ने पकड़कर सदर थाने के हवाले किया था। थाने के एक कमरे में, शराब के नशे में धुत इस युवक ने कपड़े का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

Image

(सांकेतिक फोटो)

जयपुर : सदर थाना क्षेत्र में एक युवक ने पुलिस थाने में आत्महत्या कर ली। 28 वर्षीय मनीष, जो उत्तर प्रदेश का निवासी था, को शनिवार दोपहर बाइक चोरी करते समय स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया था। मनीष, जो शराब के नशे का आदी था, को थाने लाया गया और वहां उसे एचएम रूम के पास बैठाया गया। पुलिस के अनुसार, मनीष ने मौका पाकर कपड़े का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पुलिसकर्मी अपने काम में व्यस्त थे, जिससे मनीष को आत्महत्या करने का अवसर मिला। जब पुलिसकर्मी कमरे में लौटे, तो उन्होंने मनीष को फंदे से लटका पाया।

पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में भेज दिया। एसीपी (सदर) धर्मवीर सिंह ने बताया कि मनीष मानसरोवर के मांग्यावास में किराए पर रह रहा था और वह चोरी की वारदातों में संलिप्त था। इस घटना ने पुलिस थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, खासकर जब आरोपी को शराब के नशे में पकड़ा गया था।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article