जयपुर

Jaipur News: कृपया ध्यान दें! राजधानी के इन इलाकों में 8 घंटे नहीं आएगा पानी, महकमे ने बताई ये वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 11:12 PM IST

Jaipur: गुरुवार को अमानीशाह स्थित पंप हाउस में पानी की टंकी का सफाई कार्य होने के चलते शहर के कई इलाकों में पेयलज आपूर्ति बाधिक रहेगी। इससे शहर के एक चौथाई हिस्से के वाशिंदो को परेशानी होगी। सफाई कार्य गुरुवार को प्रात: 10 से शाम 6 बजे तक चलेगा। 30 सितंबर को पेयजल सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी।

Image

जयपुर में 8 घंटे नहीं आएगा पानी, ये इलाके होंगे प्रभावित।

KEY HIGHLIGHTS
  1. अमानीशाह स्थित पंप हाउस में मौजूद पानी की टंकी का सफाई कार्य होगा
  2. गुरुवार को कई इलाकों में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक वाटर रहेगी सप्लाई बंद
  3. राजधानी के एक चौथाई हिस्से के लोग होंगे इससे प्रभावित

Jaipur: राजधानी जयपुर के लोगों के लिए ये खबर जानना बहुत जरूरी है। शहर में कल यानी की 29 सितंबर को कई हिस्सों में पेयजल संकट रहेगा। अपनी जरूरत का पानी आज ही स्टोर कर लें। पीएचईडी के हवाले से आई जानकारी के मुताबिक गुरुवार को अमानीशाह स्थित पंप हाउस में मौजूद पानी की टंकी का सफाई कार्य होने के चलते शहर के कई इलाकों में पेयलज आपूर्ति बाधित रहेगी। जिसके चलते शहर के मुरलीपुरा, शास्त्री नगर व विद्याधर नगर आदि इलाके के वाशिंदो को परेशानी होगी।

जलदाय विभाग के एसई शुभांशु दीक्षित के मुताबिक, इमानीशाह पंपिंग स्टेशन पर मौजूद साढ़े तेरह एमएलडी की टंकी की सफाई का कार्य होगा। जिसके चलते इस फीडर से जुड़े कई इलाकों में आठ घंटे तक पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकेगी। एसई के मुताबिक सफाई कार्य गुरुवार को प्रात: 10 से शाम 6 बजे तक चलेगा। हालांकि विभाग की ओर से कहा गया है कि, जरूरत वाले इलाकों में टैंकरों से लोगों तक पानी पहुंचाया जाएगा। जिससे पानी की कमी का प्रभाव लोगों पर कम किया जा सके।

ये इलाके रहेंगे प्रभावित

टंकी की सफाई का कार्य होने के चलते राजधानी के एक चौथाई हिस्से में पानी आपूर्ति बंद रहेगी। जलदाय विभाग के अधिकारी शुभांशु दीक्षित के मुताबिक सफाई कार्य की वजह से विश्वकर्मा औद्योगिक एरिया की रोड संख्या 1 से 14 तक का इलाका प्रभावित होगा। वहीं निवारू रोड कॉलोनी, जीवन द्वीप कॉलोनी व इसका आसपास का एरिया, मुरलीपुरा, विद्याधर नगर सेक्टर 1 से 9 का अम्बाबाड़ी तक का इलाका प्रभावित होगा। इसी कड़ी में सीकर रोड, शास्त्री नगर, रामनगर, लंकापुरी, नाहरी का नाका, भट्टा बस्ती बनीपार्क, गोपाल बाड़ी, शास्त्री नगर, चिंकारा सेना का एरिया, एमआई रोड का कुछ क्षेत्र, सुभाष नगर, गोविन्द नगर में शाम 6 बजे तक की सप्लाई नहीं होगी। जलदाय विभाग के मुताबिक 30 सितंबर को सभी एरिया में रोजाना के जैसे पेयजल सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article