जयपुर

Jaipur: अच्छी खबर ! जयपुर से 4 देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानें होंगी शुरू, ये है शेड्यूल

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 10:55 PM IST

Jaipur: जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से इस वर्ष का विंटर सीजन का शेड्यूल जारी किया गया है। तीन नामी एयरलाइंस कंपनियों ने जयपुर हवाई अड्डे से 4 देशों के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू करने का प्रपोजल दिया है। सर्दियों में फ्लाइट्स शुरू होने के बाद मलेशिया, कतर दोहा व यूएई के लिए राजधानी से सीधे उड़ानें मिलेंगी। जिसका फायदा राजधानी सहित प्रदेश के कई शहरों के लोगों को मिलेगा।

Image

जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से विंटर सीजन का शेड्यूल जारी।

KEY HIGHLIGHTS
  1. जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से विंटर सीजन का शेड्यूल जारी
  2. तीन नामी एयरलाइंस कंपनियों ने जयपुर से 4 देशों के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू करने का प्रपोजल दिया
  3. सर्दियों में फ्लाइट्स शुरू होने के बाद मलेशिया, कतर दोहा व यूएई के लिए सीधे उड़ानें मिलेंगी

Jaipur News: राजस्थान में आने वाले एक महीने बाद सर्दियों का मौसम शुरू होने के साथ ही पर्यटकों की आवाजाही बढ़ जाएगी। यही वजह है कि, जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से इस वर्ष का विंटर सीजन का शेड्यूल जारी किया गया है। बता दें कि, इस बार तीन नामी एयरलाइंस कंपनियों ने जयपुर हवाई अड्डे से 4 देशों के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू करने का प्रपोजल दिया है। सर्दियों में फ्लाइट्स शुरू होने के बाद मलेशिया, कतर दोहा व यूएई के लिए राजधानी से सीधे उड़ानें मिलेंगी। जिसका फायदा राजधानी सहित प्रदेश के कई शहरों के लोगों को मिलेगा।

अब राजधानी के लोगों को दिल्ली जाने से निजात मिलेगी। बता दें कि जयपुर से मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के लिए सप्ताह में चार दिन उड़ाने मिलेंगी। इसके अलावा खाड़ी देश कतर की राजधानी दोहा के लिए प्रतिदिन एक उड़ान। वहीं जयपुर से सीधी दुबई के लिए फ्लाइट मिलेगी। यूएई जाने वाले पैंसेजर्स को अब दोहा से फ्लाइट बदलने के झंझट से मुक्ति मिलेगी। वहीं अब सप्ताह में 4 दिन के बजाय रोजाना बैंकॉक के लिए प्रतिदिन एक फ्लाइट मिलेगी।

ऐसे मिलेगा फायदा

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में जयपुर से महज यूएई के दुबई व शारजहां, ओमान के मस्कट के लिए रोजाना फ्लाइट है। जबकि बैंकॉक के लिए सप्ताह में चार दिन उड़ाने हैं। एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक, नई कंपनियों से मिले प्रस्ताव के मुताबिक अगर सब कुछ तय समय पर हुआ तो दीपावली के बाद से नई फ्लाइट्स शुरू कर दी जाएंगी।

बता दें कि, नई उड़ाने शुरू होने के बाद प्रदेश के शेखावाटी को इसका सबसे अधिक फायदा मिलेगा। जानकारी के मुताबिक इस इलाके के सबसे ज्यादा लोग खाड़ी देशों में काम के लिए जाते हैं। कई देशों के लिए सीधे एयर कनेक्टिविटी मिलने से दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। वहीं पर्यटकों के आने से राजधानी में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक कोविड महामारी के बाद कई अंतरराष्ट्रीय उड़ाने बंद होने के बाद पर्यटन क्षेत्र के लोगों की आय पर खासा प्रभाव पड़ा था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article