जयपुर

Jaipur: अच्छी खबर! अब जयपुर एयरपोर्ट पर होंगी इलेक्ट्रिक कारें चार्ज, एप के जरिए बुक करवा सकते हैं स्लॉट, इतने चुकाने होंगे दाम

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 15, 2022, 09:17 PM IST

Jaipur: इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को चार्ज करने के लिए गुरुवार से जयपुर एयरपोर्ट पर नया स्टेशन शुरू किया गया है। फिलहाल 24 घंटे में 50 व्हीकल्स को चार्ज करने की क्षमता के दो चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं। यहां पर भीड़ नहीं हो इसके लिए टाइम स्लॉट से चार्जिंग का समय बुक करवाने की सुविधा भी दी जाएगी। ये चार्जिंग स्टेशन अन्य चार्जिंग स्टेशनों से 3 से 4 रुपए सस्ता होगा। फिलहाल दूसरे चार्जिंग स्टेशन पर 21 से 22 रुपए प्रति यूनिट चुकाने होते हैं, जबकि यहां महज 17 रुपए ही प्रति यूनिट वसूले जाएंगे।

Image

अब जयपुर एयरपोर्ट पर होंगी इलेक्ट्रिक कारें चार्ज (सांकेतिक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • जयपुर एयरपोर्ट पर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का नया चार्जिंग स्टेशन आरंभ
  • इवी वाहन धारकों को एप के जरिए स्लॉट बुकिंग की मिलेगी सुविधा
  • अन्य चार्जिंग स्टेशनों से यूनिट चार्ज कम लगेगा

Jaipur: जयपुर के लोगों के लिए ये एक अहम खबर अब है। अब इलेक्ट्रिक व्हीकल्स चलाने वालों को चार्जिंग की चिंता से निजात मिलेगी। राजधानी में इलेक्ट्रिक कारों को चार्ज करने के लिए नया स्टेशन शुरू किया गया है। इसकी सबसे पहले शुरूआत गुरुवार से जयपुर एयरपोर्ट से की गई है।

बता दें कि, जयपुर में अब तक चार्जिंग की ये सुविधा कार या व्हीकल के शोरूम पर ही थी। एयरपोर्ट पर फिलहाल 24 घंटे में 50 व्हीकल्स को चार्ज करने की क्षतमा के दो चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं। यहां पर भीड़ नहीं हो इसके लिए टाइम स्लॉट से चार्जिंग का समय बुक करवाने की सुविधा भी दी जाएगी। जयपुर एयरपोर्ट प्राधिकरण के मुताबिक, फास्ट इवी चार्जिंग स्टेशन टर्मिनल दो के एग्जिट गेट के पास शुरू किया गया है।

ये लगेगा यूनिट पर चार्ज

जयपुर एयरपोर्ट प्राधिकरण के मुताबिक, चार्जिंग स्टेशन पर व्हीकल्स को चार्ज करने के लिए 17 रुपए प्रति यूनिट की दर से पैसे चुकाने होंगे। चार्जिंग स्टेशन पर दो सीसीएस 2 टाइप गन चार्जर इंस्टॉल किए गए हैं। जिनकी क्षमता 30 और 20 किलोवॉट है। इन गन चार्जर से किसी भी इवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) को चार्ज किया जा सकेगा।एयरपोर्ट ऑथोरिटी के मुताबिक शीघ्र हीएयरपोर्ट के भीतर उपयोग में आने वाली इवी को चार्ज करने के लिए भी अलग से चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, ये चार्जिंग स्टेशन अन्य चार्जिंग स्टेशनों से 3 से 4 रुपए सस्ता होगा। फिलहाल दूसरे चार्जिंग स्टेशन पर 21 से 22 रुपए प्रति यूनिट चुकाने होते हैं, जबकि यहां महज 17 रुपए ही प्रति यूनिट वसूले जाएंगे।

ऐसे बच सकेंगे भीड़ से

एयरपोर्ट ऑथोरिटी के मुताबिक, स्टेशन पर आने वाले लोगों की सहुलियत के लिए मोबाइल एप पर टाइम स्लॉट की सुविधा भी शुरू की है। इसके लिए यूजर्स को ईवी एप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद अपने ईवी को चार्ज करने के लिए टाइम, एनर्जी और मनी मोड का इस्तेमाल कर सकेंगें। आंकड़ों के मुताबिक, जयपुर शहर में वर्तमान में करीब 15 हजार इलेक्ट्रिक व्हीकल है। जिसमें कार, बाइक और स्कूटी शामिल है। बता दें कि, फिलहाल शहर में एक भी सरकारी इवी चार्जिंग स्टेशन नहीं है। हालांकि शहर में इलेक्ट्रिक व्हीकल आपूर्ति करने वाले शोरूम में ही ये सुविधा मौजूद है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article