जयपुर

Jaipur: अच्छी खबर! जयपुर में पहली बार मानव स्किन डोनेट, अब 70 प्रतिशत तक झुलसे लोगों का दर्द कम होगा

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 6, 2022, 07:09 PM IST

Jaipur: एसएमएस में प्लास्टिक सर्जरी के एचओडी डॉ. राकेश जैन व सुपरिटेडेंड डॉ. अचल शर्मा के मुताबिक, रविवार रात्रि डोनर अनिता गोयल की स्किन डोनेट किए जाने का मामला आया। टीम एक निजी अस्पताल पहुंची जहां पर उनकी डेथ हुई थी। इसके बाद स्किन लेने की प्रक्रिया शुरू की गई। स्किन को 4 डिग्री सेल्सियस में प्रिजर्व किया गया है। अब अगर कोई भी बर्न का मामला आएगा तो उसे तुरंत स्किन लगाकर आराम दिया जाना संभव होगा। एक बार की डोनेट की गई बर्न में करीब 3 से 4 लोगों को स्किन लगाई जा सकेगी।

Image

जयपुर में पहली बार मानव स्किन डोनेट, अब 70 प्रतिशत तक झुलसे लोगों को मिलेगी राहत

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • राजस्थान में पहली बार मानव स्किन की गई डोनेट
  • अब 70 प्रतिशत तक झुलसे लोगों को मिलेगी दर्द से राहत
  • एक मानव की स्किन से करीब 3 से 4 लोगों को मिलेगा फायदा

Jaipur: राजधानी जयपुर में प्रदेश का पहला स्किन डोनेशन रविवार रात्रि में हुआ। जयपुर में वैशाली नगर की रहने वाली अनिता गोयल (50) पत्नी अरुण गोयल की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने उनकी स्किन डोनेट करने का फैसला करते हुए एसएमएस हॉस्पिटल के प्लास्टिक सर्जरी विभाग को इसकी जानकारी दी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और सोमवार अल सुबह करीब 4 बजे तक स्किन को एसएमए अस्पताल के स्किन बैंक में प्रिजर्व किया।

चिकित्सकों के मुताबिक, अब किसी भी बर्न केस में स्किन ट्रांसप्लांट किया जा सकेगा। इसके साथ ही मरीज को दर्द कम होगा व रिकवरी भी तेजी से होगी। बर्न यूनिट के मुताबिक, डोनेट की गई स्किन को करीब तीन से चार साल तक प्रिजर्व रखा जाना संभव है।

एक व्यक्ति की डोनेट स्किन से कई लोगों को फायदा

एसएमएस में प्लास्टिक सर्जरी के एचओडी डॉ. राकेश जैन व सुपरिटेडेंड डॉ. अचल शर्मा के मुातबिक, रविवार रात्रि डोनर अनिता गोयल की स्किन डोनेट किए जाने का मामला आया। टीम एक निजी अस्पताल पहुंची जहां पर उनकी डेथ हुई थी। इसके बाद स्किन लेने की प्रक्रिया शुरू की गई। बाद में टीम स्किन लेकर एसएमएस के स्किन बैंक पहुंची और 4 डिग्री सेल्सियस में उसे प्रिजर्व किया गया है।। डॉ. जैन के मुताबिक, अब अगर कोई भी बर्न का मामला आएगा तो उसे तुरंत स्किन लगाकर आराम दिया जाना संभव होगा। एक बार की डोनेट की गई स्किन बर्न में करीब 3 से 4 लोगों को लगाई जा सकेगी।

अंगदान में राजस्थान है आगे

गौरतलब है कि, अंगदान करने में प्रदेश का देश में पहला स्थान है। यहां पर अब तक लिवर, किडनी, हार्ट व पैंक्रियाज सहित आंखें दान की जा चुकी हैं। हालांकि पहली बार स्किन दान की गई है। स्किन डोनेट करने से 60 से 70 प्रतिशत तक के बर्न केस को बचाने में काफी मदद होगी। प्लास्टिक सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. राकेश जैन के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति स्किन दान कर सकता है। इसमें अन्य ऑर्गन्स के जैसे कॉमप्लीकेशंस नहीं हैं। इसमें किसी भी उम्र के इंसान की स्किन डोनेट की जा सकती है। हालांकि स्किन दान करने वाले व्यक्ति की मौत के बाद टीम को स्किन लेने में करीब 6 घंटे का समय लगता है। इसके बाद स्किन को प्रिजर्व किया जाता है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article