जयपुर

Jaipur Cyber Crime: बिजली कनेक्शन के नाम पर बुजुर्ग का कर दिया अकाउंट खाली, लाखों की ठगी को ऐसे दिया अंजाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 04:20 PM IST

Jaipur Police: जयपुर में एक बुजुर्ग के साथ लाखों की ठगी हो गई है। बिजली कनेक्शन काटने के लिए कॉल आया था। इसके बाद ठग की बातों में आकर बुजुर्ग ने अपने अकाउंट की पूरी डिटेल उसे दे दी और ठगी का शिकार बन गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Image

जयपुर में बुजुर्ग से लाखों की ऑनलाइन ठगी, केस दर्ज

Photo : BCCL

Jaipur News: राजधानी जयपुर में रहने वाले 75 साल के एक बुजुर्ग के साथ बड़ी आपराधिक घटना (Crime) हुई है। सिर्फ 20 मिनट के अंदर ही उनके खाते से पांच लाख रुपए साइबर ठगों (Cyber) ने पार कर लिए हैं। वह कुछ समझ पाते इससे पहले उनके पास मोबाइल (Mobile) पर पैसे ट्रांसफर होने का मैसेज आ गया। पुलिस को सूचना देने से पूर्व बुजुर्ग ने जब उस नंबर पर फोन किया तो पता चला वह नंबर ही बंद था। बाद में इसकी सूचना उन्होंने बजाज नगर थाना पुलिस को दी।

राजधानी जयपुर में साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लोगों को जागरुक करने के लिए शासन-प्रशासन पूरी तरह लगे हुए हैं। बता दें कि एक सरकारी आंकड़े के अनुसार राजस्थान में मोबाइल फोन पर आने वाले मैसेज से पिछले 15 दिन के अंदर 27 लोगों के अकाउंट से लाखों रुपए निकाल लिए गए हैं।

ऐसे फंसाया बुजुर्ग को ठगी के जाल मेंबजाज नगर थाना पुलिस ने बताया है कि 75 साल के गौतम राज के पास देर शाम एक मैसेज आया था। मैसेज में लिखा था कि दिवाली से पहले अगर आप अपना बिजली कनेक्शन नहीं कटवाना चाहते हैं तो आपके बिल में अपने बैंक अकाउंट नंबर को अपडेट कर दीजिए। अन्यथा 2 घंटे के अंदर ही आपके घर के बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा। चूंकि दिवाली पर छुट्टियां होने वाली हैं इसलिए कनेक्शन दिवाली के बाद ही जोड़ा जाएगा। गौतम राज के पास इसके बाद कॉल आया। कॉल आने के बाद वह काफी डर गए। उन्होंने अकाउंट नंबर अपडेट करने का प्रॉसेस पूछना शुरू कर दिया। फोन करने वाले शख्स ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताया था।

ओटीपी बताते ही लाखों गायब

आरोपी की बातों पर गौतम राज को पूरी तरह यकीन हो गया। उन्होंने ठग की ओर से बताए गए प्रॉसेस को अपनाया। फोन करने वाले ने बुजुर्ग से एनीडेस्क एप डाउनलोड करवाया और उसके बाद मोबाइल पर आया ओटीपी भी पूछा, ओटीपी पूछने के बाद गौतम राज को कहा गया कि आपके नंबर को सही तरीके से अपडेट कर दिया गया है। अब आप का कनेक्शन कभी नहीं कटेगा। लेकिन 20 मिनट के बाद ही मोबाइल पर बैंक अकाउंट के खाते से 5 लाख रुपए निकालने का मैसेज आ गया। यह मैसेज देखकर गौतम राज के पैरों तले जमीन खिसक गई । उन्होंने अपने परिजनों को इस मामले की सूचना दी और बाद में बजाज नगर थाने जाकर केस भी दर्ज करवाया।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article