जयपुर

Jaipur News: चोर गैंग का पर्दाफाश, क्राइम में मासूम बच्चों का करते थे इस्तेमाल, 3 आरोपी अरेस्ट, ये है पूरा मामला

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 11, 2022, 04:26 PM IST

Jaipur News: गैंग के लोग नाबालिग बच्चों से चोरी की वारदातों को अंजाम दिलवाते थे। पुलिस ने गैंग के 3 शातिर चोरों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ दो दर्जन से अधिक चोरी के मामले दर्ज हैं। आरोपियों से 1 लाख कैश सहित सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। गिरोह के लोग नाबालिग बच्चों से सूने मकानों की रेकी करवाते थे। इसके बाद चोरी की वारदातों को अंजाम देने के बाद फरार होकर अन्य राज्यों में छुप जाते थे।

Image

जयपुर पुलिस ने मासूमों से चोरी करवाने वाली गैंग के 3 आरोपियों को दबोचा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • मासूम बच्चों को मोबाइल देकर करवाते थे सूने मकानों की रेकी
  • आरोपी नशे की तलब पूरी करने के लिए करते हैं चोरी की वारदातें
  • वारदातों को अंजाम देने के बाद अन्य राज्यों में जाकर छिप जाते थे

Jaipur Crime News: जयपुर पुलिस ने चोरों की एक शातिर गैंग को दबोचने में सफलता हासिल की है। भट्टा बस्ती थाना पुलिस ने गैंग के 3 शातिर चोरों को भी गिरफ्तार किया है। वहीं दो नाबालिगों को निरूद्ध किया है।

पुलिस के मुताबिक, गैंग के लोग नाबालिग बच्चों से चोरी की वारदातों को अंजाम दिलवाते थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान भट्टा बस्ती के सलीम, ईशान, मोहित के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों से 1 लाख कैश सहित सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ दो दर्जन से अधिक चोरी के मामले दर्ज हैं।

ऐसे आए पकड़ में

पुलिस के मुताबिक, बीते 27 नवंबर को भट्टा बस्ती थाना क्षेत्र के संजय नगर में एक मकान में चोरी की वारदात हुई थी। परिवादी मतलूब अंसारी अपने परिवार के साथ घूमने बाहर गया हुआ था। इस बीच सूने मकान का अज्ञात चोर ताला तोड़कर अलमारी में रखे 2 लाख रुपए कैश सहित लाखों कीमत के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची व सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी फुटेज में युवक की तस्वीर कैद हुई। यहीं से पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर पूरे नेटवर्क का पता लगाया। इसके बाद पुलिस गैंग के आरोपियों तक पहुंची व 3 शातिर चोरों को दबोच लिया।

चोरी की वारदातों मे नाबालिगों का करते इस्तेमाल

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ के बाद मिली जानकारी के बाद दो नाबालिगों को निरूद्ध किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के लोग नाबालिग बच्चों से सूने मकानों की रेकी करवाते थे। इसके बाद चोरी की वारदातों को अंजाम देने के बाद फरार होकर अन्य राज्यों में छुप जाते थे। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में ये जानकारी भी सामने आई है कि, आरोपी मासूमों को मोबाइल फोन देकर आसपास के इलाके की जानकारी जुटाते थे। आरोपी नशा करने के आदि हैं वे नशे की तलब मिटाने के लिए सूने घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पूरी गैंग के बारे में जानकारी जुटा रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article