जयपुर

Jaipur Crime News: पुलिस के हत्थे चढ़े 4 चोर, इनकी वारदातों की कहानी सुन पुलिस रह गई हैरान, ऐसे आए पकड़ में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 16, 2023, 03:57 PM IST

Jaipur Crime News: शास्त्री नगर थाना पुलिस ने 4 शातिर चोरों को दबोचने में सफलता हासिल की है। इन पर 70 से अधिक चोरी व अन्य गंभीर प्रकरणों के कई थानों में मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक चोरी की बाइक सहित कई तरह का कीमती सामान बरामद किया है। चोरियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य के चलते पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया था।

Image

जयपुर पुलिस के हत्थे चढ़े 4 शातिर चोर

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पुलिस की विशेष टीम की कार्रवाई
  • चारों बदमाशों पर 70 से अधिक गंभीर प्रकरण दर्ज
  • एक नाबालिग को भी किया गया निरुद्ध


Jaipur Crime News: राजधानी जयपुर की शास्त्री नगर थाना पुलिस ने 4 शातिर चोरों को दबोचने में सफलता हासिल की है। चोरों से हुई पूछताछ में हुए खुलासे के बाद खुद पुलिस हैरान रह गई। इन पर 70 से अधिक चोरी व अन्य गंभीर प्रकरणों के कई थानों में मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक चोरी की बाइक सहित कई तरह का कीमती सामान बरामद किया है।

डीसीपी नॉर्थ परिस देशमुख ने बताया कि, नॉर्थ जिले में बढ़ रही चोरियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य के चलते पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इसके बाद हरकत में आई विशेष टीम पूर्व में चोरी के मामलों में जेल यात्रा कर चुके कई बदमाशों पर कड़ी नजर रख रही थी। इसके बाद ये चारों चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। अब पुलिस इनसे पूछताछ कर चोरी की वारदातों का पता लगाने में जुटी है।

ये है चारों का आपराधिक रिकॉर्ड

डीसीपी नॉर्थ परिस देशमुख के मुताबिक, अरेस्ट किए गए इन बदमाशों का मुख्य सरगना जयपुर के करधनी इलाके का रहने वाला विनोद लांबा हैं। इसके खिलाफ जयपुर शहर के थानों में चोरी के 35 मामले दर्ज हैं। वहीं चूरू जिले के राजगढ़ के नवल कुमार के खिलाफ जयपुर के वैशाली और विधायकपुरी थाने में 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं। शंकर के खिलाफ तिजारा अलवर में बलात्कार सहित पॉक्सो और एसटी एससी के भी कई मुकदमे दर्ज हैं। नूरुल के खिलाफ जयपुर शहर में 3 मुकदमे दर्ज हैं। सभी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड पर लिया गया है। अब पुलिस पूछताछ के जरिए आगे का अनुसंधान कर रही है। डीसीपी के मुताबिक, इन बदमाशों के साथ पुलिस ने एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया। पूछताछ में अभी तक की सामने आई जानकारी के मुताबिक, सभी आरोपी जयपुर में वाहन चोरी और होटलों में सामान चुराने की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

सर्दी के साथ ही बढ़ी चोरी की घटनाएं

राजधानी जयपुर में सर्दी बढ़ने के साथ ही चोरी की घटनाएं बढ़ने से पुलिस के सामने चुनौती आ गई। शहर में लगातार हो रही चोरी की वारदातों के बाद परेशान पुलिस ने हरकत में आते हुए चोरों की तलाशी में दिन रात एक कर दिए। अब चारों पुलिस के हत्थे चढे़ हैं, तब कहीं जाकर शहर के लोगों ने राहत महसूस की है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!