जयपुर

'भारत में PAK के स्लीपर सेल...'; जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी

Bomb Hoax Threat: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को लगातार बम धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल आया जिसमें पाकिस्तान से पंगा न लेने और भारत में पाकिस्तान के स्लीपर सेल होने की बात कही गई है।

Image

स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Bomb Hoax Threat: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के तीन मुकाबले आयोजित होने वाले हैं, लेकिन इन मुकाबलों से पहले स्टेडियम को लगातार बम धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले सात दिनों में यह चौथी बार है जब स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

क्या है पूरा मामला?

आईपीएल मुकाबले से पहले बुधवार को खेल परिषद की आधिकारिक ईमेल आईडी पर "HMX बम ब्लास्ट सवाई मानसिंह स्टेडियम ऑपरेशन प्रभाकर दिविज" नाम से एक मेल प्राप्त हुआ, जिसमें पाकिस्तान से पंगा न लेने और भारत में पाकिस्तान के स्लीपर सेल होने की बात कही गई है। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर के तहत हॉस्पिटल को भी उड़ाने की धमकी दी गई है।

स्टेडियम की 24 घंटे हो रही निगरानी

राजस्थान खेल परिषद ने स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी भरे मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। राजस्थान खेल परिषद के सचिव राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि पुलिस को सूचना दे दी गई है और साइबर एक्सपर्ट्स की मदद से आरोपी की तलाश जारी है। सुरक्षा के मद्देनजर स्टेडियम में 24 घंटे निगरानी के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं।

इससे पहले 8 मई, 12 मई और 13 मई को भी स्टेडियम को बम धमकी मिली थी, जिसमें 13 मई को न्याय की मांग के साथ धमकी आई थी। इसके अलावा 9 मई को जयपुर मेट्रो स्टेशन और ट्रेन को उड़ाने की धमकी मिली थी, लेकिन जांच में कुछ नहीं पाया गया। 20 फरवरी को SMS मेडिकल कॉलेज को भी धमकी मिली थी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी।

मामले की हो रही जांच

बता दें कि 4 अक्टूबर को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट समेत देश के 100 से अधिक एयरपोर्ट को बम धमकी मिली थी, लेकिन जांच में कोई ठोस सबूत नहीं मिला। इस प्रकार लगातार बढ़ती धमकियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और मामले की उच्च स्तरीय जांच जारी है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!