जयपुर

Jaipur Water Crisis: जयपुर में रहने वाले लोगों के लिए अहम खबर, 24 और 25 फरवरी को नहीं होगी पानी की सप्लाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 22, 2023, 06:24 PM IST

Jaipur Water Crisis: मरुधरा की राजधानी जयपुर में पेयजल संकट गहराने वाला है। जयपुर में दो दिन तक पानी नहीं आएगा। विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है। शुक्रवार और शनिवार यानि दो दिन पानी का संकट जयपुर के लोगों के सामने होने वाला है। जल विभाग ने लोगों से पानी स्टोर करने के लिए अपील की है, ताकि लोगों को इस कारण परेशानी का सामना न करना पड़े।

Image

जयपुर में दो दिन रहेगा पानी का संकट

KEY HIGHLIGHTS
  • जयपुर के लोगों के लिए जरूरी जानकारी
  • जयपुर में दो दिन नहीं आएगा पानी, हो सकती है परेशानी
  • जयपुर में 24 और 25 फरवरी को बंद रहेगी पानी सप्लाई

Jaipur Water Crisis: राजधानी जयपुर में रहने वाले लोगों के लिए यह जरूरी खबर है। राजधानी में 24 और 25 फरवरी को बीसलपुर से आने वाले पानी की सप्लाई नहीं की जाएगी। जलदाय विभाग के अधिकारियों ने यहां के निवासियों से अपील की है कि वो लोग जरूरत के हिसाब से टंकियों में पानी जमा करके रख लें। साथ ही पानी का इस्तेमाल भी सीमित करने की अपील की गई है। पीएचईडी के चीफ इंजीनियर आरसी मीणा के अनुसार, पानी की सप्लाई बाधित होने के दौरान जरूरत पड़ने पर टैंकरों और स्थानीय ट्यूबवेल से पानी सप्लाई कराने की कोशिश की जाएगी।

आपको बता दें कि राजधानी में पानी नहीं आने के पीछे खास वजह बताई गई है। अफसरों का कहना है कि बीसलपुर से आने वाली पाइप लाइन और जयपुर में बनाए गए स्टोरेज प्लांट में प्रोजेक्ट विस्तार के जरूरी कार्य होंगे। इसी वजह से 48 घंटे तक पानी की सप्लाई रोकी जाएगी।

अब बीसलपुर का पानी रेनवाल मांझी तक होगा सीधे सप्लाई

जलदाय विभाग के अफसरों का कहना है कि गर्मी के मौसम में पानी की मांग अधिक रहती है। मौजूदा समय में जयपुर को रोजाना 600 एमएलडी पानी की सप्लाई की जाती है। इसे 27 फरवरी से 220 एमएलडी तक बढ़ाया जाना प्रस्तावित है। इसके साथ ही बीसलपुर का पानी अब रेनवाल मांझी तक सीधे सप्लाई होगा। आपको बता दें कि 24 और 25 फरवरी को पानी की कटौती के दौरान रेनवाल मांझी में बन रहे पंप हाउस को सीधे जयपुर की मुख्य सप्लाई लाइन से कनेक्ट किया जाएगा। पृथ्वीराज नगर और मानसरोवर इलाके के पंप हाउस को भी बड़ी पाइप लाइन से कनेक्ट किया जाएगा। सूरजपुरा में बन रहे 216 एमएलडी के ट्रीटमेंट प्लांट को 600 एमएलडी के ट्रीटमेंट प्लांट से कनेक्ट करने के लिए 2400 एमएम की पाइप लाइन से जोड़ने का कार्य भी होगा।

27 फरवरी से घरों में आने लगेगा पानी

इसके अलावा, सूरजपुरा में बन रहे नए पंप हाउस को पुराने पंप हाउस से जोड़ा जाएगा। साथ ही शहर में निर्माणाधीन अन्य परियोजनाओं के पाइप लाइन भी इंटरकनेक्ट किए जाएंगे। बिजली यूनिट की टेस्टिंग, कमीशनिंग और पाइप लाइनों पर स्थापित एयर वॉल्वो के सुद्दढ़ीकरण के कार्य किए जाएंगे। पीएचईडी के चीफ इंजीनियर आरके मीणा के अनुसार, 24 फरवरी के बाद लगे शटडाउन की वजह से पानी की सप्लाई रोकी जाएगी। 26 फरवरी को सुबह 3 बजे तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा, लेकिन जयपुर तक 27 फरवरी की सुबह ही पानी पहुंचेगा। जयपुर तक पानी पहुंचने और फिर पाइप लाइन से घरों तक सप्लाई होने में 18 से 24 घंटे का अतिरिक्त टाइम लगता है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article