जयपुर

Holi Festival 2023: होली पर बनती हैं जयपुर में ये खास मिठाइयां, इनके लजीज जायके की धमक पूरे देश में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2023, 02:15 PM IST

Holi Festival 2023: जयपुर में होली पर कई तरह की लजीज मिठाइयां बनाई जाती हैं। जिनके स्वाद की धमक देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक है। गुलाबी नगरी में होली के मौके पर खास तरीके से घेवर बनाए जाते हैं। इसके अलावा ठंडाई वाले पेड़े व बर्फी का स्वाद कुछ खास होता है। वहीं परकोटे में स्थित कई मिठाई की दुकानों पर खास स्वाद वाले कई प्रकार के लड्डू भी बनाए जाते हैं। इनका स्वाद चखने के लिए जयपुर के रहवासियों के अलावा होली मनाने सात समंदर पार से आए सैलानी भी उत्सुक रहते हैं।

Image

जयपुर में होली पर्व पर बनती हैं खास मिठाइयां (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • होली पर बनते हैं खास स्वाद वाले ठंडाई के पेड़े
  • यहां की गुंजिया के खास स्वाद के विदेशी भी हैं दीवाने
  • लजीज जायके वाले लड्डूओं के लिए दुकानों पर लगती हैं कतारें

Holi Festival 2023: राजस्थान सोने सी चमकते रेतीले धोरों को तो अपने में समेटे हुए है ही, इसके अलावा यहां की माटी में वीरों की उपज किसी से छिपी नहीं है। राजस्थान के गौरवशाली इतिहास, महल, किले व कुदरती खूबसूरती के अलावा यहां की एक और खास बात है। यहां हर तीज - त्योहार पर अलग- अलग मिठाइयां व पकवान बनाने का रिवाज बहुत सदियों से चला आ रहा है।

होली पर्व पर प्रदेश के हर इलाके में एक खास स्वाद से रूबरू होते हैं यहां के रहवासी। मगर राजस्थान की राजधानी जयपुर में होली पर कई तरह की लजीज मिठाइयां बनाई जाती हैं। जिनके स्वाद की धमक देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक है। तो चलिए आपको भी रूबरू करवाते हैं होली पर गुलाबी नगरी के खास स्वाद से।

इनके बिना होली का हुड़दंग अधूरा

गुलाबी नगरी में होली के मौके पर खास तरीके से घेवर बनाए जाते हैं। इसके अलावा ठंडाई वाले पेड़े व बर्फी का स्वाद कुछ खास होता है। वहीं परकोटे में स्थित कई मिठाई की दुकानों पर खास स्वाद वाले कई प्रकार के लड्डू भी बनाए जाते हैं। इनका स्वाद चखने के लिए जयपुर के रहवासियों के अलावा होली मनाने सात समंदर पार से आए सैलानी भी उत्सुक रहते हैं। होली पर्व पर मिठाई की दुकानों में लोगों की भीड़ लगी रहती है। होली के हुड़दंग के साथ ही लोग इन खास तरह की मिठाई का जायका चखते हैं।

गुंजिया की धमक पूरे देश में

होली के रंग व गुंजिया एक -दूजे के पर्याय हैं, इनके बिना होली अधूरी मानी जाती है। वैसे तो गुंजिया यूपी व बिहार की होली की पारंपरिक मिठाई है। हालांकि राजस्थान में भी इसका प्रचलन बहुत पुराना है। मगर अब गुलाबी नगरी में बनने वाली बंगाली चंद्रकला, पटना की पोटली, यूपी की लौंग लता, उड़ीसा की खाजा आदि खास तरीके से बनने लगी हैं। जिनके मुरीद देश - विदेश के लोग हैं। बता दें कि, जयपुर में बनने वाली देशी घी की गुंजिया की धमक पूरे देश में हैं। इसके अलावा अन्य राज्यों की परंपरागत मिठाइयां अब होली के मौके पर राजधानी में बनने के चलते इनका स्वाद चखने का मौका यहां होली मनाने आने वाले सैलानियों का भी मिलता है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article