जयपुर

स्वस्थ-सशक्त होंगी महिलाएं तभी विकास करेगा राज्य, नवभारत के मंच पर बोलीं राजस्थान ICDS की मंजू यादव

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 3, 2023, 02:01 PM IST

Navbharat Navnirman Manch : 'नवभारत नवनिर्माण मंच' पर मंजू यादव ने अपने विभाग के कामकाज के बारे में बताया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ रखने के लिए अपने विभाग द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रेग्नेंसी के समय महिलाएं कमजोर होती हैं और इस दौरान उन्हें बीमारियों को चपेट में आने का खतरा बना रहता है।

Navbharat Navnirman Manch : महिलाओं का सर्वांगीण विकास करने के लिए राजस्थान की गहलोत सरकार कई योजनाएं चला रही है। सीएम गहलोत की सोच है कि महिलाएं सशक्त होंगी तो वे खुलकर राज्य के विकास में योगदान दे पाएंगी। खासकर महिलाओं एवं बच्चों की सेहत को समर्पित कई योजनाएं हैं। महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक विकास एवं उनके सशक्तिकरण के लिए सरकार के प्रयासों एवं योजनाओं के बारे में टाइम्स नाउ नवभारत के मंच पर विस्तार से चर्चा हुई। 'नवभारत नवनिर्माण मंच' पर आईं राजस्थान सरकार की समेकित बाल विकास सेवा योजना (ICDS) की डिप्टी डाइरेक्टर मंजू यादव ने कहा कि उनका विभाग महिलाओं एवं बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए पूरी तरह से समर्पित है।

प्रेग्नेंसी के समय महिलाएं कमजोर होती हैं-मंजू यादव

'नवभारत नवनिर्माण मंच' पर मंजू यादव ने अपने विभाग के कामकाज के बारे में बताया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ रखने के लिए अपने विभाग द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रेग्नेंसी के समय महिलाएं कमजोर होती हैं और इस दौरान उन्हें बीमारियों को चपेट में आने का खतरा बना रहता है, इसलिए हमारी कोशिश उन्हें ऐसे न्यूट्रेंट्स (पोषक तत्व) देने की होती है जो उन्हें अपने दैनिक आहार में नहीं मिल पाता।

बच्चों के स्वास्थ्य के लिए चलाई 'अम्मा' योजना

यादव ने कहा, 'बाल विकास विभाग के तहत आंगनबाड़ी के जरिए हम अपनी सेवाएं संचालित करते हैं। हमारा विभाग छह साल तक के बच्चों के संपू्र्ण स्वास्थ्य की देखभाल करती है। गर्भवती महिलाओं को सप्लीमेंट्री न्यूट्रेशन उपलब्ध कराया जाता है। पोषण के साथ हम महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त भी करते हैं।' यादव ने कहा कि सामंती प्रधान समाज होने के चलते राजस्थान में महिलाओं तक योजनाओं को पहुंचाना और उन्हें जागरूक करना एक चुनौती है। हालांकि, लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता आई है। बच्चों के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग एवं जांच के लिए हमने 'अम्मा' योजना चलाई।

उन्नत हो रहे 25 हजार आंगनबाड़ी केंद्र

अधिकारी ने कहा कि महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों से रोजगार मिल रहा है। 25 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों को उन्नत बनाया जा रहा है। महिलाओं के लिए कंप्यूटर और कौशल प्रशिक्षण योजनाएं चलाई जा रही हैं। समाज के निचले स्तर पर काम करने में चुनौतियों कई होती हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article