जयपुर

दौसा में बड़ा हादसा, खाटूश्यामजी से लौट रही पिकअप की कंटेनर से जोरदार भिड़ंत; 11 लोगों की मौत

Dausa Road Accident: दौसा में मनोहरपुर नेशनल हाईवे पर एक पिकअप वैन और कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Dausa Road Accident: राजस्थान के दौसा जिले में मनोहरपुर नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां एक पिकअप वाहन और कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर हो गई है। हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है, जिसमें 7 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल हैं, जबकि 15 लोग घायल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि यह हादसा दौसा के सैंथल थाना क्षेत्र बापी के समीप मनोहरपुर नेशनल हाईवे पर खाटूश्याम दर्शन करने के बाद लौटते समय हुआ है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिकवैन में सवार लोग यूपी के एटा के रहने वाले थे और खाटूश्याम दर्शन के लिए आए हुए थे। घर वापसी के दौरान वह हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है और 15 लोग घायल है, जिसमें से 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थिति को देखते हुए उन्हें जयपुर रेफर किया गया है। बाकी 7 लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article