Jaisalmer Road Accident: राजस्थान के जैसलमेर जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक दंपत्ति और एक किशोरी शामिल है।
यह हादसा भणियाणा थाना क्षेत्र के सरदार सिंह की ढाणी के पास दोपहर में हुआ, जब एक बोलेरो कैंपर ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
पुलिस के अनुसार, हादसे में मोटरसाइकिल सवार 35 वर्षीय भाऊनाथ, उसकी पत्नी भंवरी देवी (35) और उनकी 12 वर्षीय भतीजी पिंकी की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
(इनपुट - भाषा)
