राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में उस समय एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक ट्रेन बाइक से जा टकराई। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार अवैध रूप से रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी वो योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया।
बाइक छोड़ भागा सवार
इस घटना के दौरान बाइक सवार अपनी बाइक को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। ट्रेन की टक्कर से बाइक में आग लगी। और टक्कर के बाद लगभग 800 मीटर तक बाइक घसीटाती रही। गनीमत रही की ट्रेन के इंजन नेआग नहीं लगी, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।
बाइक नंबर से मालिक की तलाश
टक्कर के बाद लगभग 20 मिनट तक ट्रेन रुकी रही। घटना की सूचना पर मावली से आरपीएफ सब इंस्पेक्टर दिनेश भारद्वाज व कांस्टेबल मौके पर पहुंचे। जिन्होंने मौके से बाइक बरामद की। जली बाइक की नम्बर प्लेट के आधार पर बाइक मालिक की तलाश आरम्भ कर दी गई है।
हो चुका है बड़ा हादसा
यह पहला मामला नहीं है, यहां से लोग अवैध रूप से गाड़ियों को पार कराते रहे हैं। इसी स्थान पर सन 2014 में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ था, ट्रैक पार करते समय एक मिनी ट्रक, ट्रेन की चपेट आ गई थी। जिसेस 6 लोगों की मौत हो गई थी।
