जयपुर

जयपुर में मैट्रो के समय में बदलाव, अब इतने लगेंगे रोजाना फेरे, जानें पूरा शेड्यूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 21, 2023, 08:00 PM IST

Jaipur : मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से शहर में हो रहे मेट्रो रेल के संचालन समय में बदलाव किया है। जिसके तहत मानसरोवर और बड़ी चौपड़ के मेट्रो स्टेशनों से अब ट्रेन सुबह एक घंटे पूर्व व रात्रि में एक घंटे देरी तक चलेगी। राजधानी में मेट्रो के रोजाना 178 के स्थान पर 190 फेरे लगेंगे। पहली ट्रेन अब सुबह 6.20 बजे के स्थान पर के बजाए 5.20 बजे चलेगी। वहीं रात्रि में लास्ट ट्रेन 9.20 की जगह 10.20 बजे तक चलेगी।

Image

जयपुर मैट्रो के फेरे बढाए, जाने पूरा शेड्यूल

KEY HIGHLIGHTS
  • मेट्रो स्टेशनों से पहली ट्रेन अब सुबह 5.20 बजे चलेगी
  • रात्रि में लास्ट ट्रेन 10.20 बजे तक चलेगी
  • मेट्रो के रोजाना 178 के स्थान पर 190 फेरे लगेंगे

Jaipur : राजधानी जयपुर के लोगों के लिए ये एक अहम खबर है। बता दें कि, मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से शहर में हो रहे मेट्रो रेल के संचालन समय में बदलाव किया है। जिसके तहत मानसरोवर और बड़ी चौपड़ के मेट्रो स्टेशनों से अब ट्रेन सुबह एक घंटे पूर्व व रात्रि में एक घंटे देरी तक चलेगी।

गौरतलब है कि, जेएमआरसी के इस निर्णय से अब राजधानी में मेट्रो के रोजाना 178 के स्थान पर 190 फेरे लगेंगे। जेएमआरसी के प्रबंध निदेशक पी. रमेश के मुताबिक दोनों ही मेट्रो स्टेशनों से प्रातः पहली ट्रेन अब सुबह 6.20 बजे के स्थान पर के बजाए 5.20 बजे चलेगी। वहीं रात्रि में लास्ट ट्रेन 9.20 की जगह 10.20 बजे तक चलेगी।

इस वजह से किया बदलाव

मेट्रो प्रबंधन के मुताबिक मेट्रो के फेरे बढ़ाने के पीछे आने वाले दिनों में कई प्रतियोगी परीक्षाएं होनी हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स की सुविधा सहित गर्मियों की सीजन शुरू होने के चलते ये बदलाव किया गया है। इससे अब राजधानी के लोगों को देर रात्रि तक मेट्रो ट्रेन की सुविधा मिलेगी। वहीं सुबह जल्दी ऑफिस व काम पर निकलने वाले लोगों को फायदा मिलेगा। वहीं प्रातः जल्दी कोचिंग व ट्यूशन पर जाने वाले स्टूडेंट्स सहित स्पोर्ट्स के लिए खिलाड़ियों को मेट्रो ट्रेन में सफर का फायदा मिलेगा। जिससे उनकी जेब पर कम भार पड़ेगा।

वर्तमान में ये है मेट्रो ट्रेन की स्थिति

जेएमआरसी के प्रबंध निदेशक पी. रमेश के मुताबिक गुलाबी नगरी में मेट्रो ट्रेन का संचालन हर 10 मिनट के भीतर होता है। जिसमें मानसरोवर से चलने वाली ट्रेन 35 मिनट के भीतर अपने लास्ट स्टेशन बड़ी चैपड़ पर पैसेंजर्स को पहुंचा देती है। हालांकि इस बीच मेट्रो ट्रेन का शहर के 9 अलग-अलग स्टेशनों पर एक-एक मिनट का ठहराव होता है। जानकारी के मुताबिक जयपुर मेट्रो के रूट को बढाने को लेकर जेएमआरसी ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से एक एमओयू भी किया है। जिसमें डीएमआरसी को जयपुर में फेज 1-डी मानसरोवर से 200 फीट अजमेर रोड बाइपास सहित फेज 1-सी बड़ी चैपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण कार्यो के लिए जनरल कंसलटेंट नियुक्त किया गया है। बता दें कि इससे पहले मेट्रो के फेज 1 और फेज 1-बी का निर्माण भी DMRC द्वारा मॉनिटरिंग में करवाया गया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article