जयपुर

दौसा के बहाने विधानसभा के विजय महासंकल्प को धार देगी बीजेपी, महामंत्री संगठन ने संभाली PM के कार्यक्रम की कमान

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Feb 9, 2023, 05:24 PM IST

PM Narendra Modi Dausa Visit: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे के प्रथम फेज का 12 फरवरी को लोकार्पण करने वाले हैं। इस एक्सप्रेसवे का लोकार्पण प्रधानमंत्री राजस्थान के दौसा से करेंगे। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के बहाने चुनावी राज्य में विधानसभा चुनाव के विजय महासंकल्प अभियान को धार देने का काम करेगी।

Image

दौसा के बहाने विधानसभा के विजय महासंकल्प को धार देगी बीजेपी, महामंत्री संगठन ने संभाली PM के कार्यक्रम की कमान

Delhi Mumbai Expressway: 1382 किलोमीटर लंबे ग्रीन फील्ड दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे के प्रथम फेज सोहना से दौसा (Sohna to Dausa) तक 210 किलोमीटर का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। हरियाणा के गुड़गांव, सोहना होते हुए यह एक्सप्रेस वे अलवर (Alwar) की सीमा से गुजर रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) इस फेज का 12 फरवरी को लोकार्पण करने वाले हैं। इस एक्सप्रेसवे का लोकार्पण प्रधानमंत्री राजस्थान के दौसा से करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (BJP Rajasthan) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के बहाने चुनावी राज्य में विधानसभा चुनाव के विजय महासंकल्प अभियान को धार देने का काम करेगी।

यही वजह है कि कार्यक्रम दौसा में रखा गया है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को भव्य बनाने की पूरी कमान प्रदेश महामंत्री संगठन चंद्रशेखर ने संभाल ली है। बता दें कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के दौसा खंड का लोकार्पण करने 12 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दौसा आएंगे। इस दौरान मोदी धनावड़ गांव स्थित एक्सप्रेस-वे के रेस्ट एरिया में सभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

गुरुवार को भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन चंद्रशेखर ने जयपुर स्थित प्रदेश कार्यालय पर पदाधिकारियों संग कार्यक्रम के संबंध में बैठक की। उन्होंने प्रधानमंत्री की सभा में दो लाख से अधिक लोगों को लाने की योजना बनाने को कहा। उससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने धनावड़ रेस्ट एरिया में दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, भरतपुर, धौलपुर सहित आसपास के जिलों के पदाधिकारियों संग बैठक कर कार्यक्रम में लोगों को लाने की योजना बनाई थी।

2023 और 24 पर निशाना

राजस्थान में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं और भाजपा अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर करने की पूरी तैयारी में है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बहाने दौसा के अलावा करौली, सवाई माधोपुर, भरतपुर, धौलपुर जिले में माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। दौसा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आठ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। दौसा लोकसभा में दौसा जिले की पांच विधानसभा (दौसा, लालसोट, बांदीकुई, महुवा, सिकराय), जयपुर जिले की दो विधानसभा (बस्सी, चाकसू) व अलवर जिले की एक विधानसभा (थानागाजी) आती है। प्रधानमंत्री के एक कार्यक्रम से दो दर्जन से अधिक विधानसभा सीटों पर जमीन मजबूत करने का काम बीजेपी कर रही है। पीएम के कार्यक्रम के बीजेपी अपने विकास के एजेंडे को भुनाने की कोशिश में है।
कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article