जयपुर

Rajasthan News: बीकानेर में तालाब में डूबने से चार चचेरी बहनों की मौत, एक को बचाने के चक्कर में तीन डूबी

Rajasthan News: बीकानेर जिले में रक्षाबंधन से दो दिन पहले एक बड़ी दुखद घटना सामने आई है, इस हादसे में एक ही परिवार के चार लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है।

Image

बीकानेर में चार बहनें तालाब में डूबीं

KEY HIGHLIGHTS
  • बीकानेर में एक ही परिवार की चार लड़कियों की मौत
  • चारों की डूबने से मौत
  • चारों की लाश तालाब से निकाली गई

Rajasthan News: राजस्थान के बीकानेर में तालाब में डूबने से 4 बहनों की मौत हो गई है। चारों मृतक आपस में चचेरी बहनें लगती थीं। चारों की लाशों की बरामदगी हो गई है और आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।

पानी लेने गई थी लड़कियां

मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र में शनिवार को तालाब में पानी लेने गई चार चचेरी बहनों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बिहारी निवासी चार चचेरी बहनें सोनम साहनी (आठ), शिवानी साहनी (12), मुस्कान साहनी (12), चांदनी साहनी (9) राणाराव तालाब में पानी लेने गईं और उनकी डूबने से मौत हो गई।

एक के बचाने में तीन और डूबी

उसने बताया कि तालाब में पानी भरते समय एक बहन का पैर फिसल गया और वह डूब गई, उसे बचाने की कोशिश में तीन और बहनें भी डूब गईं।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

10 लड़कियां गईं थी पानी लेने

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार 10 लड़किया पानी लेने गई तालाब पर गई थी। अचानक चार लडकियों के डूबने के बाद बाकी अन्य लड़कियों ने शोर मचाया। जिसके बाद वहां मौजूद कुछ लोग और एक लड़की के पिता उन्हें बचाने पहुंचे। लड़कियों को तालाब से निकाला गया, लेकिन तबतक देर हो गई थी। चारों लड़कियों की जान निकल गई थी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article