क्राइम

Kolkata Case: डॉक्टर की लाश के पास से मिली थी एक डायरी, कई पन्ने हैं फटे, पुलिस ने CBI को सौंपा!

Kolkata Case: पुलिस बैरक के अन्य निवासियों से पूछताछ कर केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों ने इस बात की जांच की कि महज एक नागरिक स्वयंसेवक होने के बावजूद रे को नियमित पुलिसकर्मी की तरह विशेषाधिकार और आवाजाही की खुली छूट कैसे मिली हुई थी। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई के अधिकारी ने बैरक निवासी से पूछताछ कर गिरफ्तार आरोपी के करीबी संबंधों के बारे में भी जानकारी जुटाने की।

Image

कोलकाता डॉक्टर रेप केस में सीबीआई को हाथ लगी डायरी

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या
  • सीबीआई कर रही है मामले की जांच
  • पुलिस के हाथ से मिली सीबीआई को डायरी

Kolkata Case: कोलकाता महिला डॉक्टर रेप केस में एक रहस्यमयी डायरी की भी खबर है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को डॉक्टर की लाश के पास से एक डायरी भी मिली थी, जिसके कई पन्ने फटे हुए थे। ये डायरी अब पुलिस ने सीबीआई को सौंप दिया है।

सीबीआई को मिली डायरी

कोलकाता पुलिस ने सीबीआई को एक डायरी भी सौंपी है। सूत्रों के मुताबिक ये डायरी मृतका की लाश के पास से मिली थी। सूत्रों के मुताबिक इस डायरी के कई पन्ने फटे हुए थे। कई पन्नों के चिथड़े उड़ गये थे। कोलकाता पुलिस ने डायरी के फटे हुए पन्नों को सीबीआई अधिकारियों को सौंप दिया है।

डायरी में क्या

हालांकि सूत्रों की मानें तो अमूमन डॉक्टर्स के पास डायरी होती है जिस पर दवाइयों के नाम लिखे होते हैं। लेकिन इस डायरी के पेजों को जिस तरह से फाड़ा गया है, उसमें शक गहरा रहा है कि कहीं कुछ डायरी में लिखा तो नहीं था?ट

सीबीआई की जांच जारी

सीबीआई अधिकारियों की एक टीम आर.जी. कर अस्पताल की जूनियर डॉक्टर के साथ हुए जघन्य बलात्कार और हत्या की जांच कर रही है। शनिवार को टीम कोलकाता पुलिस की चौथी बटालियन के पुलिस बैरक में पहुंची, जहां गिरफ्तार आरोपी संजय रे रहता था। सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों ने पुलिस बैरक के अन्य निवासियों से संजय रे के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की। इस बात पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि एक नागरिक स्वयंसेवक के रूप में रे को उस पुलिस बैरक में रहने की अनुमति कैसे दी गई थी, जो नियमित पुलिसकर्मियों के आवास के लिए है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article