जयपुर

भारत के नवनिर्माण में राजस्थान की भूमिका: सशक्त हो रहा राजस्थान, महिलाओं पर खास ध्यान, बोले मंत्री उदय लाल अंजना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 5, 2023, 04:30 PM IST

Navbharat Navnirman Manch: सशक्त राजस्थान के सवाल पर उदय लाल अंजना ने कहा- सरकार के कदम और माननीन मुख्यमंत्री का विजन 2030 आम जनता की आवाज है।

Image

मंत्री उदय लाल अंजना

Navbharat Navnirman Manch: टाइम्स नाऊ के खास कार्यक्रम भारत के नवनिर्माण में राजस्थान की भूमिका पर चर्चा के दौरान राजस्थान के बढ़ते कदमों पर बात हुई। इस दौरान राजस्थान सरकार में को-ऑपरेशन मंत्री उदय लाल अंजना ने सरकार के कार्यों और दृष्टिकोण को लोगों को सामने रखा। अंबा लाल ने बताया कि राजस्थान किस तरह सशक्त हो रहा है और सरकार कैसे इस ओर आगे बढ़ रही है। साथ ही कहा कि आज महिलाएं खुद में ही बहुत सशक्त हैं, सरकार भी इन्हें आरक्षण के जरिए मजबूत बना रही हैं। क्या-क्या कहा उदय लाल ने देखिए वीडियो।

सशक्त राजस्थान

सशक्त राजस्थान के सवाल पर उदय लाल अंजना ने कहा- सरकार के कदम और माननीन मुख्यमंत्री का विजन 2030 आम जनता की आवाज है। आज लोग जनप्रतिनिधियों को खुद ही गांव बुलाते हैं और स्वागत करते हैं। महिला सशक्तिकरण के कदमों पर उन्होंने कहा, प्रदेश की महिलाएं और आम जनता सशक्त हुई है, दरअसल सभी सशक्त हुए हैं। दबे-कुचले, दलितों, महिलाओं को सरकार ताकत दी है। पेंशन महिला-पुरुषों दोनों को दिया जा रहा है। विधवाओं को भी बिना उम्र की शर्त के पेंशन मिल रही है। बच्चों की कॉपी किताबें, पेंसिल, जूते दिए जा रहे हैं। जमीन पट्टे पर महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। पंचायती राज में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया गया है।

आईएम शक्ति योजना

आईएम शक्ति योजना पर मंत्री ने कहा- आज के दौर में सभी सशक्त हैं, आज सभी लोग अपने बच्चों को स्कूल भेज रहे हैं। इसमें सरकार का पूरा सहयोग है, सरकार ने आईएम शक्ति को आगे बढ़ाया है, इस योजना के नाम से भी सभी में जोश रहता है। सभी बच्चे, महिलाएं आगे बढ़ रहे हैं। आज छात्राए, छात्रों से आगे निकल रही हैं, ये सरकार की वजह से ही संभव हुआ है। ग्रामीण पंचायत में 50 फीसदी आरक्षण दिया जा रहा है, शिक्षा पर खास ध्यान दिया जा रहा है, जिससे महिलाएं आगे बढ़ सकें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article